आपत्तिजनक स्थित में कार में थे चार युवक व एक युवती, अन्य को मारी टक्कर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चार युवक और एक युवती क लेकर आपत्तिजनक हालत में आ रही कार ने युवक को मारी टक्कर
विज्ञापन
तोपचांची.
तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित मदैयडीह कतरी जोरिया के समीप शनिवार को जीटी रोड के किनारे गन्ना का रस बेचने वाले युवक को धनबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं मशीन व ठेला चकनाचूर हो गया. घायल युवक को बेलमी गांव का रहने वाला अभिजीत कुमार महतो है. अभिजीत का इलाज एसएनएमएमसीएच धनबाद में चल रहा है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कार बिहार के औरंगाबाद से तेतुलमारी जा रही थी. कार के अंदर एक युवती व तीन युवक सवार थे. सभी युवक तेतुलमारी के हैं. चश्मदीदों ने बताया कि कार में सभी युवक युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे. ध्यान भटकने के कारण चालक का कार पर से नियंत्रण भी हट गया और जूस बेच रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी. गाड़ी में बीयर की बोतल, आपत्तिजनक सामान आदि को पुलिस ने जब्त कर लिया है. सूचना पाते ही तोपचांची थानेदार संजय कुमार घटनास्थल पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी युवक व नशे में मदहोश युवती को धनबाद भेज दिया. घटना के बाद तोपचांची पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार व एक युवक को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










