झरिया, बलियापुर में निकला फ्लैग मार्च
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बकरीद को लेकर रविवार को जगह-जगह पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला.
विज्ञापन
झरिया.
बकरीद को लेकर सिंदरी डीएसपी भूपेंद्र राउत के नेतृत्व में झरिया व आसपास के थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया. झरिया ऊपर कुल्ही, नीचे कुल्ही, चौथाई कुल्ही, शमशेर नगर, शाह नगर , ऐना इस्लामपुर, हुसैनाबाद, कतरास मोड़ में फ्लैग मार्च किया गया. मार्च में इसमें झरिया थानेदर सह इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार शामिल थे. जोड़ापोखर में थाना सर्किल इंस्पेक्टर उषा रानी व थानेदार राकेश प्रकाश सिन्हा ने नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया. लोदना, घनुडीह, अलकडीहा, तिसरा, भौंरा, सुदामडीह व पाथरडीह थाना क्षेत्र भी फ्लैग मार्च निकाला गया.बलियापुर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
बलियापुर.
बकरीद को लेकर रविवार को थाना प्रभारी आशीष भारती के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने बलियापुर में फ्लैग मार्च निकाला. जवानों ने बलियापुर बनिया टोला, मस्जिद टोला, हटिया, बैंक मोड़, बलियापुर चौक का भ्रमण किया. इस दौरान थाना प्रभारी आशीष भारती ने कहा कि बकरीद सभी मिलजुलकर मनाएं. अगर कोई अफवाह फैलता है तो थाना को सूचित करें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










