Dhanbad News : कुत्तों का आतंक, एक घंटे में पांच लोग हुए डॉग बाइट के शिकार

Updated at : 07 Mar 2025 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : कुत्तों का आतंक, एक घंटे में पांच लोग हुए डॉग बाइट के शिकार

जगजीवन नगर में कुत्ते ने तीन वर्षीय बच्चे का जबड़ा नोंचा, जख्मी सभी लोगों का एसएनएमएमसीएच में किया गया इलाज

विज्ञापन

सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में मंगलवार को आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काट जख्मी कर दिया. इनमें एक तीन वर्षीय बच्चा भी शामिल है. जगजीवन नगर के सेंट्रल अस्पताल के समीप मंगलवार की सुबह कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय सोनू कुमार पर हमला कर दिया. कुत्ते ने बच्चे का जबड़ा व गला नोंच डाला. उसे बचाने आये पास के युवक संजीत पंडित पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया. इसके बाद दोनों को एसएनएमएमसीएच भेजा गया. इस बीच सेंट्रल अस्पताल के पास से बाइक से गुजर रहे बिजलीकर्मी प्रकाश चौरसिया पर कुत्ते ने हमला कर दिया. उसका हाथ नोंच लिया. लगभग एक घंटे के अंदर कुत्ते ने सेंट्रल अस्पताल के पास से गुजर रहे दो अन्य लोगों को भी काटकर जख्मी कर दिया. घटना के बाद सभी बारी-बारी से इलाज कराने के लिए एसएनएमएमसीएच पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola