टोटो चालक के अपहरण में नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार
Updated at : 17 Aug 2024 1:06 AM (IST)
विज्ञापन

दामोदरपुर निवासी टोटो चालक मागाराम सेन के अपहरण मामले में पुलिस ने गुरुवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद.
धनबाद थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी टोटो चालक मागा राम सेन के अपहरण मामले में धनबाद पुलिस ने गुरुवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दामोदरपुर निवासी मनु कुमार सिंह, बलियापुर करमाटांड़ निवासी सोनू रवानी उर्फ शुभम रवानी, मंतोष रवानी, गोविंद कुंभकर व एक नाबालिग को गिरफ्तार कर सभी को शुक्रवार को जेल भेज दिया. इसमें चार को मंडलकारा और एक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है.12 को हुआ था अपहरण :
पीड़ित मागा राम सेन का अपहरण 12 अगस्त को कर उसके साथ मारपीट की गयी थी. मागा राम की मां द्वारा 50 हजार रुपये देने के बाद मागा राम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी थी. उसने अपना इलाज कराया और पुलिस को फर्द बयान दर्ज कराया था. इसमें आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.यह भी पढ़ें
महिला के घर में घुसकर की छेड़खानी, मामला दर्ज
धनबाद.
सरायढेला थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने शुक्रवार को सरायढेला थाना में लोहारकुल्ही निवासी फनी महतो पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. महिला ने बताया कि वह जब भी घर से निकलती है तब आरोपी छेड़खानी करता है. एक दिन आरोपी उसके घर में आकर आपत्तिजनक बातें करने लगा और छेड़छाड़ की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




