Dhanbad News: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बने पांच चेकपोस्ट

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बने पांच चेकपोस्ट

Dhanbad News: धनबाद उपायुक्त के निर्देश पर 15 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के आदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बॉर्डर एरिया में 15 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. चिरकुंडा बराकर चेकपोस्ट, मैथन डैम, पंचेत के नितुरिया एवं बलियापुर के कालीपुर चेकपोस्ट में दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है. बंगाल चुनाव को लेकर मिरर चेकपोस्ट पर अवैध आग्नेयास्त्र, गोली, अवैध विस्फोटक, अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं संदिग्ध कैश पर विशेष निगरानी एवं जांच कार्य सुनिश्चित करने के लिए तीन पालियों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

तीन पालियों में होगी सघन चेकिंग

केलियासोल, एग्यारकुंड एवं बलियापुर प्रखंड के पंचायत सचिव संकुल साधन से भी जनसेवक स्तर के लोगों को दंडाधिकारी बनाया गया है. इसकी विधिवत जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे ने धनबाद जिला के सभी वरीय पुलिस अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को दी है. तीन पालियों में दंडाधिकारियों के साथ पुलिस जवान मौजूद रहेंगे. पहली पाली सुबह 6 से लेकर दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 से लेकर रात्रि 10 बजे तक एवं तृतीय पाली रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक किया गया है.

इन्हें बनाया गया है दंडाधिकारी

चिरकुंडा थाना क्षेत्र के बराकर नदी चेक पोस्ट में सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक पंचायत सचिव अनिल कुमार महतो, दोपहर 2 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक द्वितीय पाली में पंचायत सचिव जयराज कुमार दास तथा रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक तृतीय पाली में लालू रविदास को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं मैथन ओपी क्षेत्र के मैथन डैम में प्रथम पाली में पंचायत सचिव अजय कुमार महथा, द्वितीय पाली में चुन्नीलाल हेंब्रम एवं तृतीय पाली में अमित कुमार मोदी को प्रतिनियुक्त किया गया है, जबकि मैथन ओपी क्षेत्र बराकर ब्रिज नेशनल हाइवे में प्रथम पाली में अजितेश लाहा, द्वितीय पाली में चंदन कुमार सिंह एवं तृतीय पाली में कालीचरण कुमार को प्रतिनियुक्ति किया गया है. वहीं पंचेत ओपी अंतर्गत नितूरिया चेकपोस्ट में प्रथम पाली में कन्हाई चंद्र दा, द्वितीय पाली में उमाकांत चौबे एवं तृतीय पाली में विश्वजीत कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है. बलियापुर थाना क्षेत्र के कालीपुर घाट चेकपोस्ट में प्रथम पाली में गौतम कुमार योगी, द्वितीय पाली में हर्षद चंद्र दूसाध एवं तृतीय पाली में तरणी कुमार रवानी को प्रतिनियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola