Dhanbad News : कांड्रा से बैंकमोड़ इलाके को जोड़ने वाली लाइन की टेस्टिंग में मिला फॉल्ट, शुरू होगी मरम्मत

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : कांड्रा से बैंकमोड़ इलाके को जोड़ने वाली लाइन की टेस्टिंग में मिला फॉल्ट, शुरू होगी मरम्मत

टेस्टिंग के लिए पांच घंटे बाधित रही राजगंज, धैया, नावाडीह व कशियाटांड़ पीएसएस के साथ मेमको फीडर से बिजली

विज्ञापन

गोविंदपुर के कांड्रा ग्रिड से बैंकमोड़ इलाके को जोड़ने के लिए बिछायी गयी नयी लाइन की टेस्टिंग के दौरान फॉल्ट मिला है. जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार गोविंदपुर के कांड्रा से धैया के बीच जीटी रोड के इलाके में बिछायी गयी अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट मिला है. ऐसे में आने वाले दिनों में यूजी केबल के फॉल्ट की मरम्मत की योजना तैयार की जा रही है. लाइन टेस्टिंग को लेकर रविवार को जेबीवीएनएल ने चार सबस्टेशन व एक फीडर से पांच घंटे बिजली कटौती की. टेस्टिंग को लेकर राजगंज, धैया, नावाडीह व कशियाटांड़ सबस्टेशन से सुबह के नौ बजे से अपराह्न दो बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही. मेमको फीडर से भी विद्युत आपूर्ति बाधित रही. फॉल्ट को दूर करने के बाद अगले सप्ताह जेबीवीएनएल की ओर से फिर से टेस्टिंग की जायेगी. बता दें कि जेबीवीएनएल के बैंक मोड़, पुराना बाजार, मटकुरिया से लेकर केंदुआ और करकेंद तक के इलाकों में गोधर व जोड़ाफाटक रोड स्थित सबस्टेशन से बिजली सप्लाई की जाती है. इन दोनों सबस्टेशन को कांड्रा से जोड़ने के लिए नयी 33 केवीए अंडरग्राउंड लाइन बिछायी गयी है.

सरायढेला के विभिन्न इलाकों में आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली

सोमवार को सरायढेला के विभिन्न इलाकों में तीन घंटे बिजली गुल रहेगी. जेबीवीएनएल ने सोमवार को मेंटेनेंस कार्य को लेकर एसएनएमएमसीएच परिसर स्थित सबस्टेशन से निकलने वाले बिग बाजार फीडर से तीन घंटे बिजली कटौती की घोषणा की है. दिन के 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक इस फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान बिग बाजार, स्टीलगेट, कोलाकुसमा, गोल बिल्डिंग, चाणक्य नगर, नीलांचल कॉलोनी, शक्ति विहार कॉलोनी, सहयाेगी नगर सेक्टर वन व टू, आयुष विहार कॉलोनी में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola