ePaper

मां के मरने के बाद पिता ने बेटी को बेचा, भागकर धनबाद पहुंची बच्ची

Updated at : 30 Jun 2024 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
मां के मरने के बाद पिता ने बेटी को बेचा, भागकर धनबाद पहुंची बच्ची

सौतेली मां के कहने पर 35 साल के युवक से करा दी थी 14 साल की बच्ची की शादी

विज्ञापन

महिला थाना में शनिवार को 14 साल की एक बच्ची को लावारिश अवस्था में लाया गया. पूछताछ में उसने बताया कि वह समस्तीपुर से भागकर यहां आयी है. मां के मरने के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली. चार भाई बहनों में वह सबसे बड़ी है. मां के कहने पर पिता ने उसे बरौनी के रहनेवाले 35 साल के युवक के साथ शादी कर दी. वहां जाकर उसे पता चला कि पिता ने उसे बेच दिया है. जिस युवक को उसे बेचा गया था, वह उसे तरह तरह से प्रताड़ित करता था. कहता था उसके पिता ने रुपया लेकर उसे बेचा है. वह जैसे चाहेगा वैसा व्यवहार करेगा. गलत करने की नियत से वह जब उसके पास आया, तो वह किसी तरह वहां से भाग निकली. वहां से बरौनी पहुंची. बरौनी से ट्रेन पकड़ कर धनबाद आ गयी. यहां उसके चचेरे बहनोई रहते हैं. वह उन्हीं के पास आयी थी. पहले भी आ चुकी है, लेकिन रास्ता भटक गयी. तभी महिला थाना ने उसे रेस्क्यू किया. नाबालिग होने के कारण उसे सीडब्लयूसी को हैंड ओवर कर दिया.

बच्ची को बालिका गृह में भेजा गया :

सीडब्लयूसी के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने बताया कि बच्ची को बालिका गृह में भेज दिया गया है. उसके परिवार का पता लगाया जा रहा है. समस्तीपुर प्रशासन को सूचित कर बच्ची के परिवार की जानकारी मांगी गयी है. कुछ अपडेट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola