बीआइटी सिंदरी के वरिष्ठ छात्रों का विदाई समारोह
Updated at : 16 May 2024 7:15 PM (IST)
विज्ञापन

बीआइटी सिंदरी के वरिष्ठ छात्रों को दी गयी विदाई
विज्ञापन
सिंदरी.
बीआइटी सिंदरी के अंतिम वर्ष के छात्रों का विदाई समारोह संस्थान के आइइटीइ स्टूडेंट्स फोरम के छात्रों द्वारा आयोजित किया गया. समारोह में वरिष्ठ छात्रों की यादें और उनकी शिक्षा का योगदान हमेशा के लिए संस्थान के इतिहास का हिस्सा बन गया. वरिष्ठ छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गीत व कविताएं सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गयी थी. जूनियर छात्रों ने अपने वरिष्ठों के प्रति अपने भावनात्मक शब्दों को व्यक्त किया और उन्हें उनके आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी. वरिष्ठ छात्रों ने भी इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किये और जूनियर छात्रों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. उन्होंने संस्थान में बिताये गये अपने समय को यादगार बताते हुए सभी शिक्षकों और साथियों का धन्यवाद किया. समारोह के अंत में सभी वरिष्ठ छात्रों को स्मृति चिह्न और उपहार भेंट किये गये. चेयरपर्सन प्रियांशु मुखर्जी ने संस्थान निदेशक डॉ पंकज राय और प्रो इंचार्ज डॉ इम्तियाज अहमद का धन्यवाद किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




