dhanbad news : धोखरा में पिस्टल सटा कर पू्र्व सैनिक की बाइक व रुपये लूटे

पिस्टल दिखा कर पूर्व सैनिक से लूटपाट
dhanbad news : बलियापुर थाना अंतर्गत हीरक रोड पर धोखरा के पास हथियारबंद अपराधियों ने मंगलवार की आधी रात को पूर्व सैनिक वरुण कुमार महतो के साथ मारपीट कर बाइक लूट ली. वह बलियापुर के रघुनाथपुर गांव का रहने वाला है. इस दौरान उनसे 15 हजार रु समेत कई सामान भी लूट लिये. वह कुसुम विहार में भाड़े के घर में रहते हैं. बताया जाता है कि मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे वह अपने गांव रघुनाथपुर से कुसुम विहार बाइक से आ रहे थे. धोखरा स्थित यूनियन बैंक के पास तीन अपराधियों ने उनकी बाइक को लाठी से प्रहार कर गिरा दिया. फिर उनकी पिटाई की. भुक्तभोगी श्री महतो ने बताया कि इस दौरान तीन अपराधियों में से दो को उसने दबोचने का प्रयास भी किया, किंतु तीसरे अपराधी ने कनपटी पर पिस्टल सटा दी. उनकी बाइक, पैंट की पॉकेट से साढ़े 15 हजार रु, मनीबैग में रखे एटीएम कार्ड, एक्स मिलिट्रीमैन का परिचय पत्र आदि लूट कर बलियापुर की ओर तेज गति से भाग गये. अपराधियों के पास भी एक बाइक थी. तीनों नकाबपोश थे. बाद में वह धोखरा स्थित मल्लिकडीह बस्ती पहुंचे और वहां ड़क निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों को बताया. बलियापुर थाना प्रभारी आशीष भारती ने पहुंच कर मामले का जायजा लिया. मामला भी दर्ज किया.दो दिन पूर्व आमझर के पास हुई थी लूट :दो दिन पूर्व इसी तरह हीरक रोड पर आमझर के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने कोनारटांड़ के विमल कुमार महतो के साथ भी मारपीट कर उसकी बाइक लूट ली थी. हीरक रोड पर आपराधिक वारदात के बढ़ जाने से क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




