Dhanbad News: डीएवी में लीगल लिटरेसी क्लब की स्थापना

Updated at : 24 Feb 2025 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: डीएवी में लीगल लिटरेसी क्लब की स्थापना

Dhanbad News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को डीएवी विद्यालयों में लीगल लिटरेसी क्लब की स्थापना की गयी. इसमें बच्चों को कानूनी शिक्षा दी जायेगी.

विज्ञापन

डीएवी मुगमा क्लब का अनावरण करते अतिथि.Dhanbad News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को डीएवी विद्यालयों में लीगल लिटरेसी क्लब की स्थापना की गयी. इसमें बच्चों को कानूनी शिक्षा दी जायेगी.

Dhanbad News: डीएवी मुगमा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को लीगल लिटरेसी क्लब का अनावरण झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष ने किया. मुख्य अतिथि न्यायकर्ता ऋषि कुमार तथा विशिष्ट अतिथि पैन अधिवक्ता जमशेद काजी, पीएलवी निम्नी प्रमाणिक, अबुल कलाम, पंकज कुमार को प्राचार्य ने गुलदस्ता देखकर स्वागत किया. अतिथियों ने कहा कि लीगल लिटरेसी क्लब के माध्यम से बच्चों को कानूनी शिक्षा दी जायेगी. मौके पर प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज सहित अन्य मौजूद थे. डीएवी सिंदरी : डीएवी सिंदरी में क्लब का उद्घाटन प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट निर्भय प्रकाश व डिप्टी चीफ एलडीसी अजय कुमार भट्ट ने किया. मौके पर प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, पूर्व मुख्य न्यायाधीश रांची हाइकोर्ट सह संरक्षक झालसा एमएस रामचंद्र राव, न्यायाधीश सह कार्यकारी अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश व अध्यक्ष एचसीएलएससी रोंगोन मुखोपाध्याय आदि थे. जोड़ापोखर. टाटा डीएवी जामाडोबा क्लब का उद्घाटन मुख्य अतिथि न्यायिक दंडाधिकारी मेघा प्रियंका लकड़ा ने किया. मौके पर कन्हैया लाल ठाकुर (अधिवक्ता), प्राचार्य अनुज कुमार मिश्रा, प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी सह सिविल जज मेघा प्रियंका लकड़ा, कन्हैया लाल ठाकुर, रोहित रजक, धर्मराज आदि थे. डीएवी बनियाहीर में उद्घाटन झारखंड राज्य विधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने किया. मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र गोप, दिपेंती कुमारी गुप्ता आदि थे.

टाटा डीएवी सिजुआ में खुला क्लब

टाटा डीएवी सिजुआ में लीगल लिट्रेसी क्लब का उद्घाटन न्यायाधीश सत्यभामा कुमारी, इंद्रजीत पासावन, प्राचार्या चंद्राणी बनर्जी ने किया. मौके पर मुस्कान चोपड़ा, विपिन कुमार, एके सिंह, आयुष अग्रवाल, कल्पना राय, एचके राय, अनिता शर्मा, रूबी हाजरा, मनीष जोशी आदि थे.

महुदा. डीएवी महुदा में लीगल लिट्रेसी क्लब का उद्घाटन रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, पैनल अधिवक्ता एके साधु एवं प्राचार्य एके मंडल ने किया. मौके पर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, गोपाल महतो, सहदेव महतो,अजय कुमार साव, विवेक मिश्रा, रूपेश कुमार आदि थे.

बरोरा. झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह झालसा चेयरमैन सुजीत नारायण प्रसाद ने डीएवी बरोरा में ऑनलाइन लीगल लिटरेसी क्लब का उद्घाटन किया. मौके पर धनबाद के न्यायाधीश नूतन एक्का, एलएडीसीएस सुमन पाठक, पीएलवी राजू कुमार साव, राजेश कुमार सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola