Dhanbad News: अचानक कटी 2000 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली, आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: अचानक कटी 2000 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली, आक्रोश

Dhanbad News: चिरकुंडा विद्युत कार्यालय में उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन

Dhanbad News: निरसा-चिरकुंडा क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा दो हजार से अधिक स्मार्ट मीटर (प्री पेड) उपभोक्ताओं की लाइन अचानक काटने से लोगों में आक्रोश है. विद्युत विभाग के कार्यालय में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. अधिकांश उपभोक्ताओं का कहना था कि उनलोगों को कई माह से बिजली बिल नहीं आ रहा है और न ही किसी प्रकार का मैसेज आ रहा है. अचानक बुधवार को लाइन काट दी गयी. इसके बाद काफी संख्या में उपभोक्ता विद्युत कार्यालय पहुंचे, वहां बताया गया कि बिल बकाया होने के कारण लाइन काटी गयी है. लाइन रांची से ही काटे जाने की बात कही जा रही है. कुछ उपभोक्ता का एक-दो माह में ही 15-20 हजार रुपए का बिल आ गया है. इससे उपभोक्ता परेशान हैं. बकाया भुगतान को लेकर कार्यालय में लंबी कतार लगी थी. सर्वर डाउन रहने के कारण बिल भुगतान में देरी हो रही थी. बकाया बिल जमा होने के साथ ही लाइन स्वतः चालू हो जा रही थी. चिरकुंडा स्थित कार्यालय में कोई अधिकारी मौजूद नहीं थे. कर्मियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर के साथ जिनका मोबाइल नंबर जुड़ा था, उन्हें वाट्सएप पर बिल भेजा गया है. बिजली जमा नहीं करने पर लाइन काटी गयी है. कर्मियों ने कहा कि जिन उपभोक्ता का मोबाइल (वाट्सएप नंबर) इनरोल नहीं है उसे जल्द से जल्द अपने कनेक्शन से इनरोल करवायें. ताकि समय पर बिल मिल सके.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola