ePaper

शहनाई पर चुनाव की मार, लोग कैंसिल करा रहे शादी की बुकिंग

Updated at : 28 Oct 2024 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
marriages cancelled in dhanbad for jharkhand elections 2024

झारखंड चुनाव की वजह से रद्द हो गईं धनबाद में शादियां.

Elections: झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से बड़ी संख्या में लोगों ने शादी की बुकिंग कैंसिल करवा दी है. वेडिंग बिजनेस से जुड़े लोगों को भारी नुकसान हुआ.

विज्ञापन

Jharkhand Elections 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव की वजह से चुनाव आचार लागू है. 20 नवंबर को धनबाद में विधानसभा का चुनाव है. जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी. चुनाव आचार संहिता के दौरान 16, 17, 19, 22 व 23 नवंबर को शादी का लग्न है. विधानसभा चुनाव के लिए जहां-जहां प्रस्तावित बूथ है, वहां-वहां की शादी की बुकिंग कैंसिल हो रही है.

चुनाव में गाड़ी की धर-पकड़ की वजह से कैंसल हुई बुकिंग

धनबाद डेकोरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह के मुताबिक नवंबर माह में पांच लग्न है, जिसमें सैकड़ों शादी की बुकिंग है. चुनाव आचार संहिता में गाड़ी की धर-पकड़ व खरीदारी को लेकर होनेवाली परेशानी को देखते हुए भी लोग शादी की बुकिंग कैंसिल करा रहे हैं.

  • जहां-जहां विधानसभा चुनाव के लिए बने हैं बूथ, वहां-वहां की बुकिंग करायी जा रही कैंसिल
  • चुनाव में गाड़ी व खरीदारी में संभावित परेशानी के मद्देनजर भी करा रहे बुकिंग कैंसिल
  • डेकोरेटर्स के कारोबार पर भी लगा ग्रहण, नवंबर माह में 16, 17, 19, 22 व 23 तारीख को है लगन

इन क्लबों में हुई बुकिंग को लोगों ने कैंसिल कराया

अब लोग बुकिंग कैंसिल करा कर लग्न की अगली तिथि के लिए बुकिंग करा रहे हैं. धनबाद के धनबाद क्लब में 20 को शादी की बुकिंग थी. यहां झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बूथ बनाया जाता है. धनबाद क्लब की बुकिंग कैंसिल हो गयी है. नेहरू कॉम्प्लेक्स, लिंडसे क्लब सहित नगर निगम के विवाह भवनों में शादी को लेकर हुई बुकिंग कैंसिल हो रही है.

खाद्यान्न-फल मंडी के कारोबारी को राहत दे प्रशासन : विकास कंधवे

चुनाव आचार संहिता लागू होने से कारोबार पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा. कैश के लेन-देन व गाड़ियों की धर-पकड़ होगी. जिला खाद्यान्न व्यवसायी संघ के महासचिव विकास कंधवे ने कहा कि चुनाव के साथ महापर्व छठ व दीपावली है. श्री कंधवे ने जिला प्रशासन से खाद्यान्न व फल के कारोबार पर विशेष राहत देने की अपील की है.

कॉमर्शियल टैक्स की एफएसटी ने शुरू की जांच

चुनाव आचार संहिता को लेकर कॉमर्शियल टैक्स की एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वायड टीम) ने जांच शुरू कर दी है. चेक पोस्ट पर भी टीम जांच ने जांच शुरू कर दी है. चुनाव आचार संहिता की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित कैश से अधिक कैश लेकर चलने पर कार्रवाई की जा रही है. अब तक लाखों रुपए नकद और लाखों के आभूषण एवं अन्य सामान बरामद हुए हैं.

Also Read

BJP Candidate List: भाजपा ने 2 उम्मीदवारों की सूची जारी की, हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट से इस प्रत्याशी को उतारा

Chaibasa Vidhan Sabha: चाईबासा विधानसभा सीट पर झामुमो का बोलबाला, ऐसा है इतिहास

20 गांवों के लोग नहीं देंगे वोट, कहा- चुनाव में बूथ एजेंट बनने वालों के परिवार का कर देंगे दाना-पानी बंद

उम्मीदवारों ने नामांकन वापस नहीं लिए, तो झारखंड की इतनी सीटों पर लगाने पड़ेंगे 2-2 ईवीएम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola