Dhanbad News : अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत, हंगामा

Dhanbad News : अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत, हंगामा
Dhanbad News : धनबाद थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में स्थित एक हड्डी के अस्पताल में भर्ती बरवाअड्डा छोटा पिछरी निवासी गंगोत्री देवी (68 वर्ष) की अपराह्न में इलाज के दौरान मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा किया. कहा कि जब उन्हें भर्ती किये थे तो वह ठीक थी, डॉक्टरों ने उन्हें एनेस्थीसिया का गलत डोज दे दिया और जिससे मौत हो गयी. जिसके बाद परिजन अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. बाद में धनबाद सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी, गिरिडीह लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, जिप सदस्य प्रतिनिधि सह मृतका के भतीजे दिलीप चौधरी अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गये. सूचना पाकर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह भी पहुंचीं. धनबाद थाना, सरायढेला थाना और भूली ओपी की पुलिस को बुला लिया गया और पुलिस के आने के बाद भी मामला नहीं शांत हो रहा था. बाद में किसी तरह दोनों पक्षों में समझौता हुआ और मामला शांत किया गया. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के छोटा पिछरी निवासी स्व विश्वनाथ चौधरी की पत्नी गंगोत्री देवी की सोमवार की रात घर में गिरने से कंधे की हड्डी टूट गई थी. मंगलवार को परिजनों ने उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया था.
हार्ट अटैक से हुई मौत
: वहीं डॉक्टर ने मरीज को भर्ती नहीं लिया गया था. सामान्य तौर पर मरीज को ओपीडी सर्विस दी गई थी, जिसमें एनेस्थीसिया का इंजेक्शन देने के बाद टूटी हुई हड्डी को बैठाया गया. इस प्रोसेस में दो घंटे लगे. इसके बाद मरीज होश में भी आयी. उनका बॉडी का मूवमेंट भी हो रहा था. करीब सवा चार बजे कर्मियों ने बताया की मरीज के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है. संभवत: हार्ट अटैक आने से मरीज की मौत हुई है.मुआवजा के बाद शांत हुआ मामला
: घटना के बाद परिजनों द्वारा 10 लाख रुपये मुआवजा की मांग की जा रही थी. बाद में तीन लाख रुपये में समझौता हुआ और मामला शांत हो गया. मौके पर जिप सदस्य प्रतिनिधि सह मृतका के भतीजे दिलीप चौधरी, जोगेश चौधरी, त्रिपुरारी चौधरी, दिलीप चौधरी सहित अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




