Dhanbad News : लाल झंडा के रहते नहीं उजड़ेगा डोमगढ़, नीति बदले एफसीआइ : चंद्रदेव महतो

Dhanbad News : लाल झंडा के रहते नहीं उजड़ेगा डोमगढ़, नीति बदले एफसीआइ : चंद्रदेव महतो
Dhanbad News : डोमगढ बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक में गुरुवार की रात को विधायक चंद्रदेव उर्फ बबलू महतो ने कहा कि एफसीआइ की बंदी के बाद से डोमगढ के लोगों ने इसकी संपत्ति को बचाने में महती भूमिका निभायी है, लेकिन एफसीआइ प्रबंधन ने डोमगढ को उजाड़ने का निर्णय लिया है. सेल को भूमि हस्तांतरण के नाम पर डोमगढ को उजाड़ने का प्रयास हो रहा है. डोमगढ में ही सिंदरी की छाई डंपिंग क्षेत्र में सेल के टासरा प्रोजेक्ट को डंपिंग यार्ड के लिए जगह देने की योजना बनायी जा रही है. विधायक ने कहा कि सकारात्मक पहल नहीं कर जबरन डोमगढ के लोगों को विस्थापित करने की साजिश की जा रही है, जो अनुचित है. लाल झंडा के रहते किसी भी हालत में लोगों को उजड़ने नहीं देंगे. सिंदरी की जमीन का मालिक सिंदरीवासी है, न कि एफसीआइ. कहा कि प्रबंधन नेकारखाना चला कर लाभ अर्जित नहीं कर पाया, तो जमीन दूसरी कंपनी को देकर लाभ में होने का दावा कर रहा है. श्री महतो ने कहा कि एफसीआइ की उजाड़ने की नीति के विरोध में मुख्य प्रवेश द्वार पर 18 फरवरी को महाधरना दिया जायेगा. शहरवासी महाधरना में शामिल होकर एफसीआइ की गलत नीतियों का विरोध करें. बैठक की अध्यक्षता डोमगढ़ बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष धीरज सिंह ने की. मौके पर विदेशी सिंह. दिलीप मिश्रा. राजू पांडेय, कौशल सिंह, रामू मंडल, अजय कुमार सिंह, संजय यादव, राजू सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल थे.
एफसीआइएल के विरुद्ध संयुक्त मोर्चा की बैठक
संयुक्त संघर्ष मोर्चा सिंदरी ने बिरसा समिति सिंदरी में एक बैठक की. इसकी अध्यक्षता विकास कुमार ठाकुर एवं संचालन सुरेश रावत ने किया. बैठक में मोर्चा में शामिल सभी घटक दल के प्रमुख नेता एवं सिंदरी में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रमुख उपस्थित थे. इस दौरान एफसीआइएल प्रबंधन ने पीपी एक्ट के तहत नोटिस देकर सिंदरी को टुकड़े-टुकड़े में उजाड़ने की साजिश का एकजुटता के साथ विरोध करने का फैसला लिया. आगामी 18 फरवरी को एफसीआई के मुख्य द्वार पर प्रस्तावित महाधरना को सफल बनाने की अपील की. बैठक में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अजय कुमार, माले के सुरेश प्रसाद, झामुमो के अशोक महतो, राजद नेता सुरेश राउत, माकपा के विकास कुमार ठाकुर, गौतम प्रसाद, सूर्यकुमार सिंह, विमल रवानी, मंगल महतो, ध्रुव दास, सहदेव सिंह, विरंची महतो, दशरथ ठाकुर, अमर सिंह, परशुराम सिंह, सोहन सोरेन, हेमंत जयसवाल, शिबू राय, छोटन चटर्जी, राजीव मुखर्जी, दिलीप मिश्रा, विदेशी सिंह, विनय कुमार सिंह, नरेंद्र नाथ दास, दीपक बनर्जी, राजन तिवारी, सुरेश सिंह ने अपने विचार रखे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




