dhanbad news: कुत्ते का आतंक : एक दिन में सात लोगों को बनाया शिकार
Updated at : 04 Oct 2024 12:21 AM (IST)
विज्ञापन

गिरिडीह के बगोदर में गुरुवार को एक ही इलाके के सात लोगों को पागल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया. सभी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज धनबाद पहुंचे. घायलों में चार किशोर व तीन महिलाएं शामिल हैं. इनमें गंभीर रूप से घायल एक महिला को रांची रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
धनबाद.
गिरिडीह के बगोदर में गुरुवार को एक ही इलाके के सात लोगों को एक पागल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया. सभी इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचे. घायलों में चार किशोर व तीन महिलाएं शामिल हैं. इसमें से एक महिला की नाक ही कुत्ते ने नोच कर गायब कर दी है. उसे रांची रेफर कर दिया गया. वहीं पवन कुमार के दो बच्चों प्रिंस कुमार (सात वर्ष) व पुरव कुमार (पांच वर्ष) को कुत्ते ने काटकर बुरी तरह घायल कर दिया है. पवन कुमार ने बताया कि उनके मोहल्ले में गुरुवार को अचानक कहीं से एक पागल कुत्ता आ गया. इसके बाद कुत्ते ने गली में खेल रहे बच्चों पर हमला करना शुरू कर दिया. इस दौरान बच्चों को बचाने गये लोगों को भी कुत्ते से काटकर घायल कर दिया. अंत में मोहल्ले के लोगों ने मिलकर उसे मार दिया. पावन ने बताया कि एसएनएमएमसीएच में उन्हें दवा नहीं मिली. उनलोगों को रेबीज की सुई बाहर से खरीदनी पड़ी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




