प्रमंडलीय आयुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, कहा : मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी लायें अधिकारी

Updated at : 07 Aug 2024 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
प्रमंडलीय आयुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, कहा : मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी लायें अधिकारी

आयुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) के साथ बैठक कर समीक्षा की

विज्ञापन

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग की प्रमंडलीय आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने मंगलवार को धनबाद के विभिन्र मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चल रहे मतदाता सूची द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की. इसमें सुधार के लिए कई निर्देश दिये. साथ ही सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) के साथ बैठक कर समीक्षा की. उन्होंने विधानसभावार धनबाद, झरिया, सिंदरी, टुंडी, बाघमारा, निरसा में पुनरीक्षण कार्यक्रम के द्वारा जोड़े गये नये मतदाताओं, वरिष्ठ मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं, मृत मतदाताओं के नाम विलोपित करने के संबंध में जानकारी ली. प्रमंडलीय आयुक्त ने प्राप्त फाॅर्म 06, फाॅर्म 07 एवं फाॅर्म 08 और निष्पादित फाॅर्मों – रिजेक्टेड फाॅर्मों के संबंध में सभी संबंधित ईआरओ से प्राप्त किया. उन्होंने विधानसभावार रिजेक्शन फाॅर्मों के कारणों की जानकारी ली. कहा कि फाॅर्म रिजेक्शन का सत्यापन अवश्य करें, वैध कारण पर ही फाॅर्म को रद्द करें. वहीं, लंबित फाॅर्मों का निष्पादन सुनवाई करते हुए समाप्त करने का निर्देश दिया. प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी इआरओ – एइआरओ को अपने – अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का नियमित भौतिक निरीक्षण का निर्देश दिया. कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि मतदान केंद्रों की जानकारी किसी को नहीं हो, उन्होंने बूथ लेवल आफिसर के साथ नियमित बैठक करने एवं कार्य प्रगति की समीक्षा का निर्देश दिया.

कम वोटिंग वाले केंद्रों पर फोकस करें :

आयुक्त ने कम वोटिंग वाले मतदान केंद्रों की भी समीक्षा कर संबंधित मतदान केंद्र के मतदाता सूची को दुरूस्त करने, मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने, हाउस टू हाउस सर्वे के दौरान स्टीकर चस्पा करने को लेकर समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिया. बैठक में सभी क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (इआरओ), जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी (एइआरओ) सह बीडीओ – सीओ, सहायक नगर आयुक्त, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे.

विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण : प्रमंडलीय आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने धनबाद व झरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (एएमएफ) का जायजा लिया. उन्होंने झरिया के बूथ नंबर 22, 23, 24, 25, 178, 192, 194, 213, 214, 215, 216 एवं धनबाद विधानसभा क्षेत्र के 240,241, 242, 243, 244, 249 एवं 250 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola