Dhanbad News : टुंडी : जविप्र डीलरों के बीच नयी इ-पॉस मशीन का वितरण
Published by : NARAYAN CHANDRA MANDAL Updated At : 06 Jan 2026 6:58 PM
Dhanbad News : टुंडी : जविप्र डीलरों के बीच नयी इ-पॉस मशीन का वितरण
Dhanbad News : नये साल की सबसे बड़ी सौगात के रूप में मंगलवार को प्रखंड सभागार में टुंडी एवं पूर्वी टुंडी के सभी जविप्र डीलरों के बीच 4जी इ-पॉस मशीन का वितरण किया गया. सभी डीलरों को नयी मशीन को चलाने के लिए रांची से दो प्रशिक्षकों ने भी कई बारीकियों की जानकारी डीलरों को दी. वितरण समारोह में मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के अनुज बसंत महतो ने टुंडी बीडीओ विशाल कुमार पांडेय के साथ मिलकर ई मशीन का वितरण किया. मौके पर बीसीओ ओम प्रकाश दास, दो प्रशिक्षक और टुंडी एवं पूर्वी टुंडी के जनवितरण प्रणाली के डीलर मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










