dhanbadnews: धनबाद की टीम जेएससीए अंडर 14 के क्वार्टर फाइनल में

Updated at : 05 Dec 2024 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
dhanbadnews: धनबाद की टीम जेएससीए अंडर 14 के क्वार्टर फाइनल में

धनबाद और रामगढ़ की टीम ग्रुप बी से जेएससीए अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गयी है.

विज्ञापन

धनबाद.

धनबाद और रामगढ़ की टीम ग्रुप बी से जेएससीए अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गयी है. रामगढ़ ने बुधवार को जियलगोरा स्टेडियम में खेले गए अपने अंतिम लीग मैच में दुमका को 114 रनों से हराया. रामगढ़ की टीम पांचों मैच जीतकर ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रही, जबकि धनबाद की टीम चार मैच जीत दूसरे स्थान पर रही. बुधवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ ने निर्धारित 40 ओवरों में तीन विकेट पर 231 रन बनाए. सार्थक सिंह ने 110 गेंदों पर 99 रनों की अविजित पारी खेली. शतक चूक जाने वाले सार्थक ने अपनी पारी में दस चौके और एक छक्का लगाये. वहीं आलोक टुडू ने 58 और तुषार मांझी ने 38 रनों की अच्छी पारी खेली. दुमका के लिए रौनक कुमार यादव ने 51 पर दो और अर्पित राज ने 34 पर एक विकेट लिया.

बाद में दुमका की टीम 38.3 ओवर में 117 रन बनाकर आउट हो गई. शिवांश यादव ने 65 रनों की अच्छी पारी खेली. वहीं आयुष आनंद ने 13 रन बनाए. रामगढ़ के आलोक टुडू ने 17 पर तीन और शशांक ने 14 पर दो विकेट लिये. मृत्युंजय कुमार शर्मा, अमन प्रसाद और रोहित कुमार को एक-एक विकेट मिला. प्लेयर आफ द मैच चुने गए रामगढ़ के सार्थक सिंह को धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव उत्तम विश्वास और मैच रेफरी राजेश झा ने पुरस्कार प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola