अपराधियों पर कसेगी नकेल! धनबाद में IG की बड़ी बैठक, गश्त बढ़ाने का आदेश

Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Nov 2025 6:06 AM

विज्ञापन

पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते आईजी सुनील भास्कर, Pic Credit- X Handle Dhanbad Police

Dhanbad Police Review Meeting: धनबाद पुलिस मुख्यालय में बोकारो प्रक्षेत्र के आइजी सुनील भास्कर की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में संपत्ति मूलक अपराधों की विस्तृत समीक्षा, सक्रिय गैंग पर कार्रवाई और जिले में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गये. आईजी ने हाल के महीनों में धनबाद पुलिस के अपराध नियंत्रण को संतोषजनक बताया.

विज्ञापन

Dhanbad Police Review Meeting, धनबाद : धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) सुनील भास्कर की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान आइजी ने अपराध नियंत्रण और गश्त बढ़ाने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. इससे पूर्व समाहरणाय के नीचे आइजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी और अंचल इंस्पेक्टर मौजूद थे. आइजी ने बैठक में धनबाद में हाल में घटित अपराधों का बिंदुवार विश्लेषण किया. खास तौर पर संपत्ति मूलक अपराध (जैसे चोरी, लूट, छिनतई, गृहभेदन) पर विशेष समीक्षा की. उन्होंने कहा कि धनबाद पुलिस ने पिछले कुछ माह में अपराध नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे जिले में शांति-व्यवस्था कायम है.

सक्रिय गैंग पर नकेल कसने का निर्देश

आइजी सुनील भास्कर ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को संपत्ति मूलक अपराधों को रोकने के लिए ठोस रणनीति पर काम करने का निर्देश दिया. खासकर अपराधी प्रवृति वाले व्यक्तियों पर सीसीए लगाने, जेल से रिहा होने वाले अपराधियों पर निरंतर निगरानी, पुराने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, सक्रिय गैंग पर नकेल कसने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिले में सक्रिय कई संगठित अपराध गिरोहों पर कार्रवाई की गयी है. इससे ऐसे मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज हुई है. यह धनबाद पुलिस की सक्रियता और अपराध नियंत्रण के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है.

Also Read: दो दिनों से मंडरा रहे थे धनबाद बाजार में, दुकानदारों की सूचना पर पुलिस ने पांच संदिग्धों को पकड़ा

गश्त से सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

बैठक में सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, पेट्रोलिंग पार्टी को अधिक सक्रिय करने और सिटी हॉक्स को लगातार मोड पर रखने का निर्देश दिया गया. आइजी ने कहा कि गश्ती दल की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी लगातार करेंगे, ताकि अपराधियों में भय का माहौल बना रहे और आम जनता सुरक्षित महसूस करें.

Also Read: सऊदी में गोली लगने से गिरिडीह के मजदूर की मौत, 22 दिन बाद भी शव नहीं मिला, परिवार टूटा, दो बच्चे बिलख रहे

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola