सऊदी में गोली लगने से गिरिडीह के मजदूर की मौत, 22 दिन बाद भी शव नहीं मिला, परिवार टूटा, दो बच्चे बिलख रहे

Updated:
विज्ञापन

सऊदी अरब में मौत होने वाले विजय कुमार महतो के परिजन. Pic Credit- Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Migrant Worker Death: गिरिडीह के डुमरी प्रखंड के दूधपनिया गांव के प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो की सऊदी अरब में गोली लगने से मौत हुए 22 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनका शव अब तक भारत नहीं भेजा गया. परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं, पत्नी बसंती देवी सरकार से शव मंगाने और मुआवजा देने की गुहार लगा रही हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Migrant Worker Death, गिरिडीह : सऊदी अरब में गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड स्थित दूधपनिया गांव निवासी प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो की गोली लगने से हो गयी थी. आज उनकी मौत के 22 दिन बीत चुके हैं. लेकिन अभी तक उनका शव गांव नहीं पहुंच सका है. उनकी मौत के बाद से घर में अब तक चूल्हा नहीं जल सका और परिजन हर दिन शव का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

गलती से मुझे गोली लग गई…” विजय का आखिरी वॉइस मैसेज

विजय की पत्नी बसंती देवी ने बताया कि 15 अक्टूबर की शाम उनके पति का वॉइस मैसेज आया था. मैसेज में विजय ने कहा था कि पुलिस किसी और पर गोली चला रही थी, लेकिन गोली गलती से मुझे लग गई.” इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां 24 अक्टूबर को उनकी मौत हो गयी. विजय सऊदी अरब की हुंडई इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे. दो छोटे बेटे ऋषि (5) और रौशन (3) अपने पिता का इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: झारखंड आंदोलनकारियों को मिला सम्मान, मंत्री योगेंद्र प्रसाद बोले- आपके संघर्ष से ही मिला अलग राज्य

22 दिन बाद भी शव नहीं भेजा गया

परिवार का कहना है कि शव नहीं आने से घर में कोहराम मचा है. बसंती देवी सरकार से शव मंगाने और मुआवजा देने की गुहार लगा रही हैं.

मुआवजा और शव लाने में बड़ी समस्या : समाजसेवी सिकंदर अली

समाजसेवी सिकंदर अली ने कहा कि विदेशों में मजदूरों की मौत के बाद मुआवजा और शव लाने में महीनों लग जाते हैं. उन्होंने सरकार से विजय का शव जल्द भेजने और परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

Also Read: झारखंड में श्रावणी मेले को लेकर ‘मेगा ट्रांसफॉर्मेशन’, सरकार ने श्रावणी मेला 2026 की ब्लू-प्रिंट तैयार की

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola