Dhanbad News: धनबाद में हाई अलर्ट, कंट्रोल रूम से निकला फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: धनबाद में हाई अलर्ट, कंट्रोल रूम से निकला फ्लैग मार्च

रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. डीसी व एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम से फ्लैग मार्च निकाला गया. नेतृत्व उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से किया. उनके साथ जिले के तमाम वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. फ्लैग मार्च में शामिल सभी अधिकारी और जवान बाइक पर सवार होकर शहर के प्रमुख, भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरे. यह मार्च कोर्ट मोड़, बेकारबांध, झाड़ूडीह, बाबूडीह, विनोद बिहारी चौक, भूली, आरा मोड़, पांडरपाला, आजाद नगर, रहमतगंज, वासेपुर, नया बाजार, बैंक मोड़, पुराना बाजार, जोड़ाफाटक, धनसार और शास्त्री नगर जैसे क्षेत्रों में निकाला गया. जिसने पूरे शहर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था का संदेश दिया.

सौहार्द के साथ मनाएं पर्व : उपायुक्त

उपायुक्त ने स्पष्ट संदेश दिया कि रामनवमी जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व को सभी लोग आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं. किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ बयान या असामाजिक गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

हर गतिविधि पर पैनी नजर : एसएसपी

एसएसपी ने कहा कि पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, क्यूआरटी, दंगा नियंत्रण बल और सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. साथ ही, कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है और हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर है.

ये अधिकारी थे शामिल

: डीसी, एसएसपी के अलावा ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, डीएफओ विकास पालीवाल समेत कई डीएसपी, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola