Dhanbad News: लोडिंग चार्ज बढ़ाने व स्थानीय को काम देने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: लोडिंग चार्ज बढ़ाने व स्थानीय को काम देने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

Dhanbad News: डेढ़ साल से ट्रक लोडिंग करने वाले मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने का मामला लटका है व बढ़ती महंगाई को देखते हुए यहां कार्यरत मजदूरों की मजदूरी बढ़ाना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

केंदुआ, गोंदुडीह खास कुसंडा कोलियरी के पुराना कांटा घर के समीप शुक्रवार को असंगठित ट्रक लोडिंग मजदूरों ने प्रदर्शन किया. मजदूर ट्रक लोडिंग चार्ज (मजदूरी) में बढ़ोतरी करने व स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता देने की मांग कर रहे थे. नेतृत्व ब्रह्मदेव यादव, टुनटुन यादव, बहुदेव यादव, योगेंद्र यादव, सुनील यादव, कृष्णा प्रामाणिक व धनंजय प्रामाणिक ने किया. इन्होंने कहा कि डेढ़ साल से ट्रक लोडिंग करने वाले मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने का मामला लटका हुआ है. इस संबंध में कई बार डीओ धारकों के समक्ष भी अपनी मांगें रखी गईं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकल सका है. क्षेत्र में नयी कंपनी को काम मिलने के बाद से स्थानीय मजदूरों में एक उम्मीद जगी है. बढ़ती महंगाई को देखते हुए यहां कार्यरत मजदूरों की मजदूरी बढ़ाना बेहद जरूरी है.अगर स्थानीय मजदूरों के हितों की अनदेखी की गयी, तो कंपनी का कार्य सुचारू रूप से चलना मुश्किल होगा. मजदूर अपने हक के लिए एकजुट है. प्रदर्शन में मुख्य रूप से शिव कुमार यादव, बासुदेव यादव, संजय यादव, पवन दास, रवींद्र राम, अशोक तिवारी, महेश तिवारी, रंजीत यादव, कुंवर रजक, गोपाल यादव, मिथिलेश पासवान, मीरा देवी, मालती देवी, बैजंती देवी, कांटी देवी, अजय यादव, विजय यादव, राजकुमार रजवार, बिजली देवी, द्वारिका राय, बाबर अली, राजू यादव, वीरेंद्र यादव, राहुल रवानी, आकाश यादव, नरेश रजक, मुन्ना यादव, भोलू यादव सहित भारी संख्या में स्थानीय मजदूर शामिल थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola