Dhanbad News: स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Dhanbad News: धनबाद नगर निगम व जिला प्रशासन की ओर से की गयी पहल, रानी तालाब में विशेष सफाई अभियान, अधिकारियों ने किया श्रमदान व पौधरोपण.

विज्ञापन

धनबाद, धनबाद नगर निगम व जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को रानी तालाब, धैया में विशेष सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान तालाब परिसर की सफाई के साथ पाैधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. अभियान में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार और अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे सहित कई पदाधिकारियों ने भाग लेकर श्रमदान किया. धनबाद नगर निगम के पदाधिकारी और कर्मी सुबह 6.30 बजे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गये. सभी ने मिलकर तालाब परिसर की सफाई की और लोगों को स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

हर वार्ड में जलाशयों की सफाई का बनेगा मासिक अभियान : उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में जिले के सभी वार्डों में एक-एक जलाशय को चिन्हित कर प्रत्येक माह एक दिन सफाई अभियान चलाने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने बताया कि जिस वार्ड का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहेगा, वहां विकास योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू करने की योजना है. इससे स्वच्छता के प्रति लोगों की भागीदारी भी बढ़ेगी. उपायुक्त ने धनबाद की जनता और निगम की टीम को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया. कहा कि नगर निगम की ओर से रानीबांध में चलाया गया यह अभियान सराहनीय है. उन्होंने बताया कि यह स्थान शहर के प्रमुख आवागमन मार्गों में से एक है. यहां सफाई अभियान चलाकर इसे एक आदर्श स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किया गया है.

गंदगी ना फैलाने की अपील

उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे जलाशयों में किसी प्रकार का कचरा या पूजन सामग्री ना फेंके. उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते निर्माण कार्य और आबादी के कारण शहर में जलाशयों की संख्या लगातार कम हो रही है. इसलिए आने वाली पीढ़ियों के लिए इन जलाशयों का संरक्षण बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों से सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने घर और आसपास के क्षेत्र की सफाई करने की भी अपील की. साथ ही वार्ड पार्षदों से कहा गया कि वे अपने वार्ड में सबसे गंदे स्थान को चिन्हित करें. नगर निगम की टीम के साथ मिलकर ऐसे स्थानों का जीर्णोद्धार किया जाएगा.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola