Dhanbad News: 12 से धनबाद लोकमान्य तिलक का टोरी में होगा ठहराव

Updated:
विज्ञापन

ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेलवे प्रबंधन ने जारी की तिथि.

विज्ञापन

धनबाद-लोकमान्य तिलक मुंबई एक्सप्रेस का अब टोरी में ठहराव होगा. इसके अलावा रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का लातेहार में ठहराव होगा. इसकी तिथि जारी कर दी गयी है. ट्रेन नंबर 13379 धनबाद-लोकमान्य तिलक मुंबई एक्सप्रेस 12 मई तथा 13380 लोकमान्य तिलक मुंबई-धनबाद एक्सप्रेस 15 मई से टोरी में रुकेगी. धनबाद से जानेवाली ट्रेन तड़के 3:31से 3:33 बजे तथा लोकमान्य से चलने वाली ट्रेन देर रात 12:42 से12:44 बजे तक यहां रुकेगी. वहीं 12453 रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का लातेहार में ठहराव 10 मई से शुरू होगा. यह ट्रेन शाम 7:28-7:30 बजे तक यहां रुकेगी. जबकि 12454 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस 17 मई से सुबह 6:37-6:39 बजे तक यहां रुकेगी.

गोमो तक चलेगी बर्द्धमान-हटिया मेमू

धनबाद. बर्द्धमान से हटिया के बीच चलने वाली मेमू के परिचालन में बदलाव किया गया है. शुक्रवार को यह ट्रेन बर्द्धमान से हटिया के बदले गोमो तक चलायी गयी. वापसी में गोमो से बर्द्धमान लौटी. शनिवार को भी बर्द्धमान से गोमो तक चलेगी और वहीं से लौट जायेगी.

धनबाद-दिल्ली की दो स्पेशल, जसीडीह-वास्को द गामा अलग-अलग दिनों में रद्द रहेगी

गर्मी की छुट्टियों को लेकर ट्रेनों में नो रूम है. इस बीच छुट्टियों वाले पीक सीजन में रेलवे ने कई महत्वपूर्ण रूटों की ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में रद्द करने की घोषणा की है. धनबाद से दिल्ली व शकूर बस्ती तक चलने वाली स्पेशल ट्रेनें इस माह अलग-अलग दिनों में रद्द रहेंगी. 03639 धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल 22 मई को रद्द रहेगी. 03640 शकूर बस्ती -धनबाद स्पेशल 23 मई को रद्द रहेगी. 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल 23 मई को और 03310दिल्ली-धनबाद स्पेशल 24 मई को रद्द रहेगी.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola