धनबाद: कतरास में आपसी रंजिश को लेकर फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार

Dhanbad News: कतरास थाना क्षेत्र के कैलूडीह में अवैध खनन और पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने स्कॉर्पियो, देसी पिस्तौल और दो जिंदा गोली बरामद किया.
कामदेव सिंह की रिपोर्ट
Dhanbad News: बीते 27 मई को झारखंड के धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के कैलूडीह में आपसी रंजिश के कारण हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. अनुसंधान के क्रम में आनंद कुमार यादव, विवेक कुमार ठाकुर और करण कुमार दास को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा गोली, दो खोखा और एक काले रंग की स्कॉर्पियो बरामद की गई.
पुरानी रंजिश में हुई थी फायरिंग
एसडीपीओ ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया कि पुरानी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया. फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को गोली लगने की भी पुष्टि हुई है. अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. मौके पर कतरास थानेदार प्रवीण कुमार और अन्य मौजूद थे.
दो लोग हुए थे घायल
बता दें कि अवैध खनन को लेकर दो गुटों में गोलीबारी की घटना हुई थी. जिसमें मो तौसीफ और नीतीश यादव गोली से घायल हो गए थे. तौसीफ का इलाज दुर्गापुर में चल रहा है. अवैध कोयले के काले कारोबार में कतरास कोयलांचल में लगातार गोलीबारी की घटना हो रही है. 28 मई की रात अंगारपथरा में भी गोलीबारी की घटना हुई. जिसमे राकोमयू नेता बाल बाल बच गए.
यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा
यह भी पढ़ें:धनबाद: सिनीडीह में मकानों में दरार पड़ने से दहशत, परिवारों ने खाली किया घर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










