Dhanbad News : दिन में गर्मी, शाम में होते ही हो रहा ठंड का एहसास

तापमान में उतार-चढ़ाव से बढ़ रही वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या
मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं. लोगों को एक सप्ताह से अधिक समय तक बुखार रह रहा है. अस्पतालों में आने वाले मेडिसिन के अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं. इसका मुख्य कारण तापमान में बार-बार उतार चढ़ाव बताया जा रहा है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी 14.3 डिग्री का अंतर है. सोमवार को दिन में मौसम साफ रहने के कारण धूप खिली रही. कड़ी धूप होने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होता रहा. वहीं शाम के चार बजे के बाद मौसम में बदलाव शुरू हुआ. शाम 5.30 बजे हल्की ठंड का अहसास होना शुरू हो गया. अधिकांश लोग बिना गर्म कपड़ों के ही सड़कों पर दिखे.
14 डिग्री रहा तापमान :
सोमवार को अधिकतम तापमान जहां 28.3 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के करीब रहा. न्यूनतम तापमान कम होने के कारण हल्की ठंड का असर जारी है. लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग की माने, तो 26 फरवरी से तापमान में बढ़ोतरी होगी. अधिकतम तापमान 30 के ऊपर और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के ऊपर पहुंच सकता है.स्वास्थ्य का रखे ध्यान :
एसएनएमएमसीएच के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष यूके ओझा ने बताया कि वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. इस बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें. रात में गर्म कपड़ा पहनना नहीं छोड़ें, स्वास्थ्य खराब होने पर डॉक्टर से संपर्क करें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




