ePaper

झारखंड वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता : पुरुष वर्ग ने धनबाद को मिला दूसरा स्थान

Updated at : 27 Aug 2024 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता : पुरुष वर्ग ने धनबाद को मिला दूसरा स्थान

झारखंड वेटलिफ्टिंग संघ की ओर से दो दिवसीय राज्य वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन सोनारी, जमशेदपुर में 24 व 25 अगस्त को हुआ. इसमें धनबाद के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक रजत, तीन कांस्य पदक जीते.

विज्ञापन

झारखंड वेटलिफ्टिंग संघ की ओर से दो दिवसीय राज्य वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन सोनारी, जमशेदपुर में 24 व 25 अगस्त को हुआ. इसमें धनबाद के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक रजत, तीन कांस्य पदक जीते.

संवाददाता, धनबाद.

झारखंड वेटलिफ्टिंग संघ की ओर से दो दिवसीय राज्य वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन कम्युनिटी हॉल सोनारी, जमशेदपुर में 24 व 25 अगस्त को हुआ. इसमें धनबाद के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक रजत, तीन कांस्य पदक जीते. वहीं तीन खिलाड़ी बेस्ट फाइव में जगह बनाते हुए चौथे स्थान पर रहे. पदक जीतने वालों में तीन खिलाड़ी आइआइटी आइएसएम के हैं. जिला संघ के महासचिव ने आइएसएम के प्रशिक्षक दीपक कुमार को इसके लिए बधाई दी है. वहीं महिला के 59 किलो वर्ग में रिद्धि ने कांस्य पदक जीता. पुरुषों के 67 किलो वर्ग में अंकुश राज ने कांस्य, 81 किलो वर्ग में ऋषि राज ने रजत व 87 किलो वर्ग में श्रेयान मुखर्जी ने कांस्य पदक जीत. अच्छा प्रदर्शन करते हुए 61 किलो वर्ग में सिंटू मुखर्जी, 73 किलो वर्ग में शशांक शेखर व 81 किलो वर्ग में अभिषेक श्रीवास्तव को अपने वर्ग में चौथा स्थान मिला. झारखंड वेटलिफ्टिंग संघ के महासचिव अनिल जायसवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी. धनबाद जिला वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष आशुतोष दत्त पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद, जिला सचिव विश्वनाथ कुमार यादव, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद महतो, प्रशिक्षक एमडी फैयाज, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola