Dhanbad News : प्रभात खबर में छपी खबर पर रेलवे ने लिया संज्ञान, अच्छे रैक के साथ चली धनबाद-बांकुड़ा मेमू

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : प्रभात खबर में छपी खबर पर रेलवे ने लिया संज्ञान, अच्छे रैक के साथ चली धनबाद-बांकुड़ा मेमू

प्रभात इम्पैक्ट : अच्छी सीट वाली साफ-सुथरी ट्रेन से यात्रियों ने किया सफर

विज्ञापन

धनबाद-बांकुड़ा मेमू को लेकर प्रभात खबर में मंगलवार को छपी खबर पर रेलवे ने संज्ञान लिया है. मंगलवार को धनबाद-बांकुड़ा मेमू ट्रेन को दूसरी रैक के साथ चलायी गयी. इसमें सीटें अच्छी थी. रैक के बदलने के बाद यात्रियों को राहत मिली है. ट्रेन संख्या 68088 धनबाद-बांकुड़ा मेमू मंगलवार को धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या ए वन की जगह प्लेटफॉर्म संख्या चार से खुली. अधिकांश सीटे फुल होकर ट्रेन धनबाद से रवाना हुई है. गौरतलब है कि प्रभात खबर ने कोच में सीटों की खराब स्थिति, पानी नहीं होने समेत अन्य कमियों को प्रमुखता से मंगलवार के अंक में प्रकाशित किया था. इसके बाद कोच में बदलाव हुआ है.

डीआरएम ने लिया संज्ञान :

प्रभात खबर में प्रकाशित खबर को अफजल खान की आइडी से एक्स पर पोस्ट किया गया. व्यवस्था में सुधार की अपील की गयी. इसके बाद डीआरएम धनबाद ने संज्ञान लेने हुए संबंधित अधिकारियों को मामले को देखने का निर्देश दिया है. साथ ही आद्रा डीआरएम के समक्ष रखा गया है. आद्रा डीआरएम ने मामले को खड़गपुर डीआरएम को देखने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola