Dhanbad News : बकाया भुगतान समेत विभिन्न मांगों को ले धकोकसं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Updated at : 29 Jan 2025 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : बकाया भुगतान समेत विभिन्न मांगों को ले धकोकसं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

वक्ताओं ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन अपनी हठधर्मिता को वापस ले अन्यथा अनिश्चितकालीन धरना अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा

विज्ञापन

13 दिनों के बकाया वेतन सहित श्रमिकों के अन्य मांगों को लेकर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (धकोकसं) का बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन के समक्ष अनिश्चिकालीन धरना मंगलवार से शुरू हो गया है. इससे पूर्व संघ के कार्यकर्ताओं ने कोयला भवन के समक्ष प्रदर्शन किया. वक्ताओं ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन अपनी हठधर्मिता को वापस ले अन्यथा अनिश्चितकालीन धरना अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा. माधव सिंह, सुशील कुमार सिंह, ओम कुमार सिंह, धर्मजीत चौधरी, मोहनलाल महतो, मंतोष तिवारी, भौमिक महतो, एसके मिश्रा, नवनीत कुमार सिंह ने संबोधित किया. धरना पर बैठने वालों में संघ के अध्यक्ष मुरारी तांती, महामंत्री उमेश कुमार सिंह, संगठन मंत्री केके सिंह, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण पांडेय, उपाध्यक्ष मोहनलाल महतो, देवनाथ चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष नंदू राम दुसाध, अनूप कुमार चौहान, संजय पासवान, लखेन्द्र चौहान, तुलसी महतो, राजेंद्र भुइंया, भिखारी गोप, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार पासवान, ललन चौहान, घनश्याम नोनिया व पवन कुमार आदि शामिल हैं.

क्या है मांग :

सैप की खामियों को दूर कर 13 दिनों का बकाया राशि का भुगतान किया जाये, लंबित उम्र विवाद, नियोजन, पदोन्नति, मैनपावर बजट, आवासों की मरम्मती, सीपीआरएसएम-एनइ कैशलेश हेल्थकार्ड, क्षेत्र व शाखा स्तर पर सलाहकार समिति, कल्याण समिति व सुरक्षा समिति की बैठक नियमित की जाये. हाउस रेंट अलाउंस में विसंगतियों को दूर किया जाये. सेवानिवृत्ति के दिन ही कर्मियों को पावना भुगतान किया जाये. मृत कर्मचारियों के आश्रितों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नियोजन दिया जाये. रेफरल केस में शव वाहन का खर्च भुगतान किया जाये, जमीन के बदले नियोजन दिया जाये. केंद्रीय चिकित्सालय धनबाद में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ आवश्यक उपकरण एमआरआइ मशीन उपलब्ध कराया जाये, ठेका वाहन चालकों को सामाजिक सुरक्षा के साथ एचपीसी का भुगतान किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola