Dhanbad News : संडे-हॉलीडे कटौती के विरोध में धकोकसं का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : संडे-हॉलीडे कटौती के विरोध में धकोकसं का प्रदर्शन

विज्ञापन

Dhanbad News : एबीजी कोलियरी परियोजना व जोगीडीह कोलियरी में गलत तरीके से मजदूरों का सनडे हॉलीडे कटौती के विरोध में धकोकसं ने सोमवार को प्रदर्शन किया. इस दौरान मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए एक स्वर में कटौती रोकने की मांग की. वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन मजदूरों को आर्थिक नुकसान करने और उनका शोषण करने की नीयत से कटौती कर रहा है. प्रबंधन संघ प्रतिनिधियों से कोई बात भी नहीं कर रहा है. जबकि एबीजी परियोजना में रविवार-हॉलीडे कार्य आवंटन की संख्या पूर्व से ही 310 है. प्रबंधन बीच-बीच में उसे बढ़ा कर 365 किया. लेकिन अब प्रबंधन कटौती कर रहा है. मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष सह सीसीसी बोर्ड सदस्य मुरारी तांती, रामबचन पासवान, गुल्लू प्रसाद, गजेंद्र कुमार, राखाल रजवार, चंद्रशेखर महतो, तेजलाल प्रसाद, रामबिलास साव, परमात्मा सिंह, प्रद्युम्न नोनिया, पवन कुमार लोध, हरि प्रसाद यादव, आतिश लाल, बिहारी दास, विश्वजीत चौहान, नारायण कर्मकार, हीरालाल मंडल, शंभुनाथ महतो, उमेश बाउरी, राजकिशोर सिंह, ठाकुर दयाल चौहान, उमेश महतो, अभिषेक यादव, अरविंद प्रसाद, राम अवध चौहान, बच्चू बेलदार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola