आकाशकिनारी में नियमित बिजली के लिए प्रदर्शन, वार्ता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jun 2024 5:22 PM
बिजली के लिए प्रदर्शन
कतरास. अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ सोमवार को दर्जनों महिला-पुरुषों ने आकाशकिनारी बिजली सब-स्टेशन पर प्रदर्शन किया. लोगों ने बताया कि यहां एक मात्र लाइटिंग स्विच है. इसी से जरलाही बस्ती, चिरयाटांड़, आकाशकिनारी कॉलोनी, चार नंबर, भटमुड़ना बस्ती की करीब 7 से 8 हज़ार आबादी को बिजली मिलती है. तीन माह से यहां के लोग अनियमित बिजली की परेशानी झेल रहे है. खासकर जब से हीटवेव चल रहा है, तब से तो और दिक्कत हो गयी है. कई बार शिकायत की गयी, लेकिन हल नहीं निकला. करीब दो घंटे बाद कोलियरी मैनेजर अमित कुमार, इंजीनियर अविनाश कुमार ने वार्ता कर जल्द ही दो अलग अलग स्विच लगाने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोग घर लौट गये. प्रदर्शन में रघुनाथ हजारी, दिलीप दसौंधी, मनोज पांडेय, भुवनेश्वर राय, शक्ति नंदन भुइयां, आकाश भुइयां, उमेश भुइयां, सावन भुइयां, रामा दास आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










