बीमार कोलकर्मी की अस्पताल में मौत, पुत्र को मिला नियोजन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jun 2024 1:21 AM

विज्ञापन

लोदना. सुरूंगा कुम्हार टोला निवासी जयरामपुर कोलियरी में कार्यरत बलराम कुम्हार (46) की मौत शुक्रवार को सेंट्रल अस्पताल धनबाद में हो गयी.

विज्ञापन

लोदना

. सुरूंगा कुम्हार टोला निवासी जयरामपुर कोलियरी में कार्यरत बलराम कुम्हार (46) की मौत शुक्रवार को सेंट्रल अस्पताल धनबाद में हो गयी. वह गुरुवार को द्वितीय पाली में काम के दौरान बीमार पड़ गये थे. इधर, पोस्टमार्टम के बाद मृतक के आश्रित को नियोजन देने की मांग को शुक्रवार की देर शाम संयुक्त मोर्चा ने लोदना क्षेत्रीय कार्यालय में एपीएम दिलीप कुमार भगत, पीओ अरुण कुमार पांडेय के साथ वार्ता की. समझौता हुआ कि मृतक की पत्नी मालोती देवी के आवेदन पत्र देने के बाद पुत्र गोरांगो कुम्हार को फिलहाल प्रोविजनल ज्वाइनिंग दी गयी. दाह संस्कार व अन्य राशि भुगतान पर समझौता हुआ. मौके पर मुंद्रिका पासवान, बिहारी लाल चौहान, सतेंद्र गुप्ता, सुदर्शन प्रसाद, अनिल सिंह, मंतोष सिंह, पार्षद संजय कुमार यादव, सुजीत मंडल, संजय निषाद, मिथिलेश पासवान, मो शहादत, दयराम सिंह यादव, मो इस्माइल मल्लिक, योगेश सिंह, सुधीर पासवान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola