Dhanbad News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, एसएनएमएमसीएच में हंगामा

Dhanbad News: परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप. अस्पताल प्रबंधन ने कहा : इलाज में लापरवाही का आरोप पूरी तरह गलत.
Dhanbad News: परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप. अस्पताल प्रबंधन ने कहा : इलाज में लापरवाही का आरोप पूरी तरह गलत. Dhanbad News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद परिजनों ने शुक्रवार को एसएनएमएमसीएच के गायनी विभाग में हंगामा किया. परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. अस्पताल की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवानों ने किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया. बताया जाता है कि बलियापुर की रहने वाली अर्चना देवी को प्रसव पीड़ा होने के बाद एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था. उसके परिजनों का आरोप है कि प्रसव पीड़ा बढ़ने के बावजूद समय पर उसे ओटी नहीं ले जाया गया. जब तक उसे ओटी ले जाया गया तब तक काफी देर हो चुकी थी. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि महिला को जब अस्पताल लेकर आया गया था, तभी से उसकी स्थिति काफी खराब थी. प्रसव में परेशानी होने की संभावना चिकित्सकों ने पहले ही जता दी थी. इलाज में लापरवाही का आरोप पूरी तरह गलत है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




