ePaper

टुंडी के और एक प्रवासी मजदूर की मौत, मातम

Updated at : 06 Oct 2024 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
टुंडी के और एक प्रवासी मजदूर की मौत, मातम

Dhanbad News: टुंडी के कपासटांड़ गांव निवासी प्रवासी मजदूर जीवन राय (35) की मुंबई में मौत हो गयी. शनिवार को उसका शव घर पहुंचने से मातम पसर गया.

विज्ञापन

जीवन राय का फाइल फोटो.

Dhanbad News: टुंडी के कपासटांड़ गांव निवासी प्रवासी मजदूर जीवन राय (35) की मुंबई में मौत हो गयी. शनिवार को उसका शव घर पहुंचने से मातम पसर गया.

Dhanbad News: टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाटांड़ पंचायत के कपासटांड़ गांव निवासी प्रवासी मजदूर जीवन राय (35) की मुंबई के अस्पताल में गुरुवार को मौत हो गयी. शनिवार को उसका शव घर पहुंचने से गांव में मातम पसर गया. उसके परिजनों ने बताया कि करमा पर्व के बाद जीवन कमाने के लिए मुंबई गया था. लेकिन मुंबई पहुंचते ही वह बीमार पड़ गया. वहां के स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था. इसी क्रम में गुरुवार को उसकी मृत्यु हो गयी. वह मुंबई में मजदूरी करता था.

घर में पूजा की खुशी गम में बदली

इधर, जीवन का शव घर पहुंचते ही उनके पिता तेजलाल राय व पत्नी रानी देवी (30) बेहोश हो गयी. जीवन के दो बच्चे हैं. इसमें एक बेटा और एक बेटी है. उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. शनिवार की देर शाम उसके शव का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में कर दिया गया. इस दौरान गांव के सुनील बेसरा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola