Dhanbad News: कुजामा-फतेहपुर मार्ग पर मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: कुजामा-फतेहपुर मार्ग पर मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान

Dhanbad News: लोदना ओपी क्षेत्र के लोदना क्षेत्र कुजामा देवप्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना चटकारी जोड़िया कुजामा फतेहपुर मार्ग के समीप सोमवार की देर शाम लोदना कुजामा बस्ती निवासी राजेंद्र मल्लाह के इकलौते पुत्र सब्जी विक्रेता मनोहर निषाद (45) का शव मिला.

विज्ञापन

सूचना पर लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार पहुंचे और उसे जब्त कर लिया. शरीर पर चोट का निशान हैं. पिता राजेंद्र मल्लाह लोगों के साथ ओपी पहुंचे और मुआवजे की मांग की. लोदना ओपी प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मुआवजे को लेकर वार्ता की जायेगी.

रविवार की सुबह से लापता था युवक

मृतक के पिता ने बताया रविवार की सुबह से ही वह गायब था. उसकी पत्नी कलावती देवी मायके में है. एक पुत्र सुजीत कुमार (14) है. ओपी प्रभारी ने कहा कि मनोहर निषाद का शव मिला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola