ePaper

Dhanbad News : बरवाअड्डा : पेड़ से झूलता मिला युवक का शव

Updated at : 01 Aug 2025 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : बरवाअड्डा : पेड़ से झूलता मिला युवक का शव

मृतक सुखलाल हेंब्रम बसहा-टुंडी का रहनेवाला है. वह चार दिन पूर्व अपने घर से धनबाद के लिए निकला था.

विज्ञापन

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जयनगर रजवार टोला के खेत की आड़ी में गुरुवार की सुबह पेड़ से झूलता एक युवक (35 वर्ष) का शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गयी. मृतक सुखलाल हेंब्रम बसहा-टुंडी का रहनेवाला है. वह चार दिन पूर्व अपने घर से धनबाद के लिए निकला था. जानकारी के अनुसार गांव की महिलाएं शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी. इस दौरान सुखलाल गमछे के सहारे पेड़ से झूलता मिला. ग्रामीणों की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. घटनास्थल पर एक कपड़े में बाइक चाबी रखी हुई थी. युवक ने अपने कपड़े उतारकर पेड़ के नीच खेत की आड़ी में रख दी थी. ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल के सामने चखना व पानी की बोतल भी मिली है. ग्रामीणों ने युवक के साथ अनहोनी की आशंका जतायी है. ग्रामीणों का कहना है कि मृत युवक के कपड़े से बाइक चाबी मिली है. ऐसे में लगता है कि वह बाइक से आया होगा, लेकिन घटनास्थल पर बाइक का नहीं मिलना संदेह पैदा करता है. वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARENDRA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

NARENDRA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola