- झरिया पुलिस हिरासत में बाइक चोर गिरोह के सरगना ने खाया जहर, अस्पताल में
Updated at : 07 Apr 2024 12:24 AM (IST)
विज्ञापन

झरिया पुलिस की हिरासत में आरोपी ने आत्महत्या का किया प्रयास
विज्ञापन
रात शौच जाने के दौरान भागने का किया प्रयास, पुलिस ने पकड़ा तो पॉकेट से पुड़िया निकालकर खा लियाविभिन्न थानों में दर्जनों केस दर्ज हैं सोनू वर्मा उर्फ ललकेसिया पर, कई बार जा चुका है जेल
धनबाद/झरिया.
झरिया पुलिस की हिरासत में बाइक चोर गिरोह के सरगना ने शुक्रवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया. तबीयत बिगड़ने पर उसे एसएनएमएमसीएच के पॉइजन वार्ड में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद उसे खतरे से बाहर बताया गया है. जानकारी के अनुसार झरिया थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम लिलोरीपथरा में छापेमारी करते हुए बाइक चोर गिरोह के सरगना सोनू वर्मा उर्फ ललकेसिया को पकड़ा था. पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गयी. रात को शौच के लिए ले जाने के क्रम में वह भागने लगा. इसी दौरान पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ा. इसी बीच उसने अपनी पॉकेट से जहरीले पदार्थ की पुड़िया निकाल कर खा लिया. कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो पुलिस ने उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. पूरे मामले में झरिया थानेदार सह इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार कुछ भी बताने से फिलहाल परहेज करते रहे.पेट वाश कर निकाला गया जहरीला पदार्थ
: शुक्रवार की रात एसएनएमएमसीएच में सोनू वर्मा उर्फ ललकेसिया का चिकित्सकों ने पेट वाश किया. दवा खिलाकर उसे उल्टी करवायी. चिकित्सकों के अनुसार अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. एसएनएमएमसीएच में झरिया थाने के तीन पुलिस कर्मियों को उसकी सुरक्षा में तैनात किया गया है.10 वर्ष पूर्व ईस्ट भगतडीह में रहता था सोनू वर्मा :
बताया जाता है कि आरोपी सोनू वर्मा उर्फ ललकेसिया दस वर्ष पहले झरिया थाना क्षेत्र के ईस्ट भगतडीह मेंं रहता था. फिलहाल वह बेलगड़िया में रहता है. एसएनएमएमसीएच में इलाजरत सोनू वर्मा से शनिवार को पुलिस ने पूछताछ की. उसने पुलिस को बताया कि बाइक चोरी के मामले में वह कई बार जेल जा चुका है. उसके खिलाफ झरिया, घनुडीह, तिसरा, बलियापुर आदि थानों में दर्जनों केस दर्ज हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




