ePaper

Dhanbad News : बीआइटी के हैकाथाॅन में रचनात्मकता व कौशल का प्रदर्शन

Updated at : 13 May 2025 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : बीआइटी के हैकाथाॅन में रचनात्मकता व कौशल का प्रदर्शन

Dhanbad News : बीआइटी के हैकाथाॅन में रचनात्मकता व कौशल का प्रदर्शन

विज्ञापन

Dhanbad News : बीआइटी सिंदरी में आयोजित हैकाथाॅन-25 में प्रतिभागियों ने रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन करते हुए तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजने का प्रयास किया. हैक द फ्यूचर थीम के अंतर्गत कोडिंग मैराथन में प्रतिभागियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लाक चेन और वेब एवं एंड्रायड डेवलपमेंट के केंद्रीय परियोजना पर काम किया. कार्यक्रम के संरक्षक निदेशक डाॅ पंकज राय ने कहा कि तकनीक युग में नवाचार और समस्या समाधान का महत्व बढ़ गया है. उन्होंने हैक द फ्यूचर के थीम के अंतर्गत नये समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का नेतृत्व आइटी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ एससी दत्ता ने किया. सहसंयोजक आइटी विभाग के प्रभारी प्रो मो अकरम खान ने तकनीकी मार्गदर्शन किया. बिट्सा इंटरनेशनल, सीसीएल, माया दाता प्राइवेसी, देव टाउन, अमूल, टेक्निक्स इंडिया, देव फोलियो ईटी हिंडिया, ग्रीक रूम ने आयोजन में सहयोग दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola