Dhanbad News : डी-नोबिली स्कूल मैथन में सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : डी-नोबिली स्कूल मैथन में सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता

विज्ञापन

Dhanbad News : डी-नोबिली स्कूल मैथन में फादर जॉर्ज हेस मेमोरियल रीजनल एएसआइएससी सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया. उसमें अलग-अलग जोन का प्रतिनिधित्व कर रहे 18 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की प्राचार्या सुश्री शुक्ला चौधरी ने फादर जॉर्ज हेस की तस्वीर पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि रुद्र प्रताप सिंह, डॉ रामजी द्विवेदी ने सामूहिक रूप किया. सृजनात्मक लेखन के तीनों वर्गों में प्रथम स्थान तनीश जैन रांची, नैंसी राय देवघर, अदृता विश्वास जमशेदपुर वहीं द्वितीय स्थान वंदना सिंह व आंचल मिश्रा पटना, आर्या सहाय भागलपुर व तृतीय स्थान तन्वी श्रुति देवघर, अनन्याश्री व सुशन्ना स्मृति दास रांची को प्राप्त हुआ. समापन स्कूल के कोऑर्डिनेटर रंजीत लाल ने धन्यवाद ज्ञापन कर किया. सफल बनाने में प्राचार्या शुक्ला चौधरी समेत सभी का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola