पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली बनाएं : सहायक वन संरक्षक

Updated at : 29 May 2024 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली बनाएं : सहायक वन संरक्षक

स्वच्छता व पर्यावरण को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

विज्ञापन

विश्व पर्यावरण सप्ताह पर राजगंज में साफ-सफाई अभियान

राजगंज. विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर वन पर्यावरण विभाग के दिशा निर्देश पर मंगलवार को तोपचांची व राजगंज वन क्षेत्र द्वारा राजगंज बाजार व आसपास में साफ-सफाई अभियान चलाया गया. वन पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया गया. बताया गया कि सभी को पर्यावरण के अनुकूल अपनी जीवनशैली रखनी चाहिए. अगुआई कर रहे सहायक वन संरक्षक अजय कुमार मंजुल ने बाजार में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण आमलोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. गंदगी का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है, इसलिए लोगों को अपना घर, बाजार व आसपास को साफ व स्वच्छ रखना चाहिए. वन अधिकारी ने कहा कि बहुत जल्द राजगंज बाजार के डिवाइडर में गेभियन में पौधरोपण कर यहां के वातावरण को साफ व स्वच्छ करने का प्रयास किया जायेगा. उसके बाद जो भी सड़क डिवाइडर व आसपास गंदगी फैलायेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. बताया कि वन पर्यावरण विभाग के दिशा निर्देश पर विश्व पर्यावरण सप्ताह 26 मई से 5 जून तक चलाया जा रहा है. समापन पांच जून को बागदाहा स्टेडियम में होगा. कार्यक्रम में वनपाल फैजान अहमद, मोहन नायक, रवि शंकर सेन, शाहीद, जगदीश, अंशु सिंह इत्यादि सक्रिय थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola