Dhanbad News : टासरा प्रोजेक्ट में हैवी ब्लास्टिंग से घरों में पड़ी दरार, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Updated at : 16 Feb 2025 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : टासरा प्रोजेक्ट में हैवी ब्लास्टिंग से घरों में पड़ी दरार, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Dhanbad News : टासरा प्रोजेक्ट में हैवी ब्लास्टिंग से घरों में पड़ी दरार, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन

Dhanbad News : सेल के टासरा प्रोजेक्ट में कोयले के उत्पादन के लिए शनिवार को की गयी हैवी ब्लास्टिंग के कारण अनिता देवी, यशोदा देवी, कल्पना देवी, पुतुल देवी, वरना गोस्वामी, मालती देवी के घरों सहित कुल 8-10 घरों में दरार पड़ गयी. इससे आक्रोशित टासरा के ग्रामीणों ने लगभग दो बजे प्रोजेक्ट का चक्का जाम कर दिया, जिससे प्रोजेक्ट का उत्पादन और परिवहन कार्य बंद हो गया. चक्का जाम होते ही सेल प्रोजेक्ट की आउटसोर्सिंग कंपनी केटीएमपीएल के लाइजनिंग अधिकारी विजय शर्मा प्रोजेक्ट पहुंचे. आक्रोशित ग्रामीणों ने हैवी ब्लास्टिंग को लेकर उन्हे खूब खरी-खोटी सुनायी. विजय शर्मा ने घरों में पड़ी दरारों को मरम्मत कराने और कम पावर की ब्लास्टिंग करने का आश्वासन दिया. इसको लेकर त्रिपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें केटीएमपीएल, ग्रामीण व पुलिस अधिकारी मौजूद थे. लगभग दो घंटे के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम आंदोलन समाप्त किया. अपराह्न लगभग 4.30 में प्रोजेक्ट में स्थिति सामान्य हुई.

न किसी का फोन आया और न ही ओटीपी मांगा, फिर भी खाते से हो गयी 2.47 लाख की निकासी

बाघमारा थाना क्षेत्र के खास जयरामडीह निवासी सेवानिवृत्त बीसीसीएलकर्मी रामस्वरूप चौहान ने उनके एसबीआइ डुमरा शाखा के एकाउंट से किसी ने जालसाजी कर 11 फरवरी को दो लाख 47 हजार रुपये की अवैध निकासी कर लेने की शिकायत बाघमारा थाना में की है. शिकायत में कहा है कि 15 फरवरी को जब बैंक खाते का अपडेट कराया, तो पता चला कि 11 फरवरी को उसके खाते से 247000 रुपये का निकासी हुई है. बैंक प्रबंधन से इसकी शिकायत करने पर सटीक जवाब नहीं दिया गया. पैसा निकासी के दौरान न ही उसके मोबाइल पर ओटीपी आया और न बैंक अधिकारी का कॉल आया. भुक्तभोगी का कहना है कि बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के सर्वे विभाग से वह रिटायर हुए हैं. इसी बैंक खाते में सारे पैसे जमा हैं. वहीं बैंक प्रबंधक कहना है कि पैसे की निकासी डुमरा शाखा से नहीं हुई है. बोकारो कोठारी शाखा से हुई है. पैसा किस माध्यम से निकासी हुई, इसकी जांच की जा रही है. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola