Dhanbad News: पीबी एरिया में चहारदीवारी व तीन दुकानों में आयी दरार, दहशत

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: पीबी एरिया में चहारदीवारी व तीन दुकानों में आयी दरार, दहशत

केंदुआडीह कोलियरी प्रबंधन ने दुकानों को बंद कराकर इलाके की घेराबंदी की

विज्ञापन

पीबी एरिया केंदुआडीह कोलियरी के गैस प्रभावित क्षेत्र में केंदुआ-धनबाद मुख्य मार्ग के किनारे पुराने जीएम बंगला की चहारदीवारी व कलीम होंडा नामक बाइक गैराज की तीन दुकानों में दरार आने से इलाके में दहशत है. इसकी सूचना मिलने पर कोलियरी प्रबंधन ने तत्काल दुकानदारों से दुकान खाली कर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का आग्रह किया. इसके बाद पुराने जीएम बंगला की चहारदीवारी के किनारे मिट्टी भराई कर उससे सटे करीब 10 दुकानों को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से तत्काल बंद करा दिया. वहीं इलाके को डेंजर जोन घोषित कर बांस से घेराबंदी कर दी गयी.

लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील

इस संबंध में पीबी एरिया के जीएम जीसी साहा ने कहा कि पुराने जीएम बंगला की चहारदीवारी में दरार आने की सूचना मिली है. यह इलाका अग्नि प्रभावित व भू धंसान क्षेत्र में है. ऐसे में भू धंसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. लोगों से बार-बार सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की जा रही है. सभी संबंधित विभागों को इसकी सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola