900 बूथों पर सफाई व पानी की व्यवस्था करेगा निगम
Updated at : 22 May 2024 1:18 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद लोकसभा चुनाव को लेकर नगर निगम तैयार
विज्ञापन
मुख्य संवाददाता, धनबाद.
धनबाद लोकसभा क्षेत्र का चुनाव 25 मई को है. शहरी क्षेत्र के 900 बूथों की सफाई व पानी की व्यवस्था नगर निगम कर रहा है. नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक के अनुसार 25 मई को चुनाव को लेकर धनबाद, झरिया, सिंदरी, कतरास क्षेत्र के 900 बूथों की सफाई का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. बूथ से लेकर शौचालय तक की सफाई की जा रही है. वहीं सभी बूथों पर तीन-तीन पानी के जार उपलब्ध कराये जा रहे हैं. पोलिंग पार्टी के लिए अलग से पानी के ड्रम की व्यवस्था की गयी है. बूथों पर पानी की समस्या न हो इसके लिए 32 टैंकर को बूथों से टैग किया गया है. वहीं धनबाद पॉलिटेक्निक व कृषि बाजार समिति में भी पानी व सफाई की पूरी व्यवस्था नगर निगम कर रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




