Dhanbad News : संगठन सृजन को अभियान को गति देगी कांग्रेस जिला कमेटी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : संगठन सृजन को अभियान को गति देगी कांग्रेस जिला कमेटी

बैठक में रांची में तीन मई को होने वाली “संविधान बचाओ रैली ” में धनबाद से भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया

विज्ञापन

स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा ट्रस्ट, धनबाद में रविवार को कांग्रेस की विस्तारित जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसका संचालन जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण तिवारी ने किया. कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त जिला पर्यवेक्षक सह नोडल प्रभारी अशोक कुमार चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे. इसमें ””संगठन सृजन-2025”” अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि बूथ से लेकर जिला स्तर तक कमेटियों का पुनर्गठन किया जायेगा. सक्रिय पदाधिकारियों को ही संगठन में स्थान मिलेगा. बैठक में रांची में तीन मई को होने वाली “संविधान बचाओ रैली ” में धनबाद से भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया. जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को संगठन में स्थान नहीं मिलेगा. बैठक को झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह, महासचिव मदन महतो, प्रवक्ता शमशेर आलम सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, पंकज मिश्रा, रवि रंजन सिंह, प्रदेश डेलीगेट मनोज यादव, सुंधाशु शेखर झा, कालीचरण यादव, इरफान खान चौधरी, अक्षयवर प्रसाद, मुख्तार खान, धनबाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव, राजू दास, जहीर अंसारी, सीता राना, गोपाल कृष्ण चौधरी, श्याम कुमार, साह अजय कुमार, मृत्युंजय सिंह, पप्पू पासवान, शशि भूषण नाथ आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola