Dhanbad News: हिलटॉप में रंगदारी मांगने के आरोप में कांग्रेस नेता शेख गुड्डू गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: हिलटॉप में रंगदारी मांगने के आरोप में कांग्रेस नेता शेख गुड्डू गिरफ्तार

Dhanbad News: हिलटॉप में रंगदारी मांगने के आरोप में कांग्रेस नेता शेख गुड्डू गिरफ्तार

विज्ञापन

Dhanbad News: मधुबन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. खरखरी हिलटॉप कंपनी से रंगदारी मांगने के मामले में मधुबन पुलिस शुक्रवार की रात खरखरी बस्ती निवासी कांग्रेस नेता शेख गुड्डू को बोकारो से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उससे राजगंज थाना में रख कर पूछताछ की, उसके बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया. आरोपी शेख गुड्डू पूर्व में भी गत वर्ष जुलाई में धर्माबांध के युवक से रंगदारी मांगने के मामले में जेल जा चुका है. आठ माह जेल में रहने के बाद जमानत पर छूट कर 25 दिन पूर्व ही वह आया था. खरखरी हिलटॉप कंपनी से पांच लाख रु रंगदारी के मामले में फिर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.

खरखरी मामले में एक गिरफ्तार

: चर्चित खरखरी हिंसक झड़प के नामजद आरोपी सचिन ग्याली को मधुबन पुलिस ने बीते शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना पर सिनीडीह में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. गत नौ जनवरी को खरखरी जंगल में बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प मामले में नामजद आरोपी था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola