Dhanbad News : अस्पताल में कोलकर्मी की मौत, नियोजन के लिए शव के साथ प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : अस्पताल में कोलकर्मी की मौत, नियोजन के लिए शव के साथ प्रदर्शन

विज्ञापन

Dhanbad News : बीसीसीएल के एकेडब्ल्यूएमसी में कार्यरत सेंद्रा बांसजोड़ा निवासी किशोर भुइयां (34) की बुधवार को इलाज के क्रम में विवेकानंद अस्पताल दुर्गापुर में मौत हो गयी. दुर्गापुर से गुरुवार को शव लाने के बाद परिजनों ने कतरास क्षेत्रीय कार्यालय के समीप रख कर आश्रित को नियोजन देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. बाद में प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई. वार्ता में मृतक की पत्नी नैना देवी को प्रोविजनल नियोजन देने पर सहमति बनी. कतरास एरिया महाप्रबंधक राजकुमार अग्रवाल ने क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में नैना देवी को नियुक्ति पत्र सौंपा. वार्ता में क्षेत्रीय कार्मिक अशोक कुमार, एकेडब्ल्यूएमसी के कार्मिक प्रबंधक विवेक कुमार खोडियार, दिनेश चन्द्र पांडेय, यूनियन प्रतिनिधि छोटू सिंह, यूसुफ अंसारी, चंदन महतो, हरेंद्र सिंह, आनंद रवानी, संतोष सिंह आदि शामिल थे,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola