6.57 मिलियन टन उत्पादन लक्ष्य से पीछे रही कोल इंडिया, डिस्पैच लक्ष्य से 27.37 मिलियन टन कम उत्पादन

Published by :Sameer Oraon
Published at :01 Apr 2024 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
Coal India

Coal India

झारखंड में अवस्थित कोल इंडिया की सहायक कंपनी बीसीसीएल, सीसीएल व इसीएल की बात करें तो बीसीसीएल व सीसीएल ने लक्ष्य के मुताबिक कोयला का उत्पादन तो किया है, परंतु दोनों ही कंपनियां डिस्पैत लक्ष्य से पीछे रह गयी है.

विज्ञापन

मनोहर कुमार, धनबाद : चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में कोल इंडिया अपने उत्पादन लक्ष्य से महज 6.57 मिलियन टन पीछे रह गयी है. जबकि कंपनी ने डिस्पैच लक्ष्य से करीब 27.37 मिलियन टन कम कोयले का उत्पादन किया है. कोल इंडिया के आंकड़ों पर गौर करें तो चालू वित्त वर्ष में कंपनी का लक्ष्य 780.20 मिलियन टन उत्पादन व 780.22 मिलियन टन कोयला डिस्पैच का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. जिसके मुकाबले कोल इंडिया ने कुल 773.63 मिलियन टन उत्पादन व 752.85 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है.

जो वार्षिक लक्ष्य का क्रमश: 99.16 प्रतिशत व 96.49 प्रतिशत है. हालांकि इस दौरान कोल इंडिया का उत्पादन ग्रोथ 10.03 फीसदी व डिस्पैच का ग्रोथ 8.41 फीसदी पॉजिटीव है. झारखंड में अवस्थित कोल इंडिया की सहायक कंपनी बीसीसीएल, सीसीएल व इसीएल की बात करें तो बीसीसीएल व सीसीएल ने लक्ष्य के मुताबिक कोयला का उत्पादन तो किया है, परंतु दोनों ही कंपनियां डिस्पैत लक्ष्य से पीछे रह गयी है. जबकि इसीएल अपने उत्पादन व डिस्पैच दोनों लक्ष्य से पीछे रह गयी है.

Also Read: बीसीसीएल : रिकॉर्ड 42 मिलियन टन से अधिक कोयला उत्पादन

चालू वित्त वर्ष में बीसीसीएल, सीसीएल व इसीएल का उत्पादन लक्ष्य क्रमश: 41 मिलियन टन, 84 मिलियन टन व 51 मिलियन टन था. जिसके मुकाबले तीनों कंपनियों नें क्रमश: 41.10 मिलियन टन, 86.05 मिलियन टन व 47.56 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है.

सिर्फ एनसीएल व डब्ल्यूसीएल ने हासिल किया उत्पादन-डिस्पैच

चालू वित्त वर्ष में कोल इंडिया की आठ सहायक कोल कंपनियों में सिर्फ दो एनसीएल व डब्ल्यूसीएल ने ही लक्ष्य के मुताबिक कोयले का उत्पादन किया है, जबकि अन्य कंपनियां लक्ष्य से पीछे रह गयी है. हालांकि बीसीसीएल, सीसीएल, एमसीएल व एनइसी ने लक्ष्य के मुताबिक कोयले का उत्पादन तो किया है, परंतु डिस्पैच लक्ष्य से पीछे रह गयी है.

कोल इंडिया @ 773.63 मिलियन टन हुआ कोयला उत्पादन :
कंपनी लक्ष्य उत्पादन प्रतिशत
बीसीसीएल 41.00 41.10 100.24
इसीएल 51.00 47.56 93.25
सीसीएल 84.00 86.05 102.44
एनसीएल 135.00 136.14 100.84
डब्ल्यूसीएल 68.00 69.11 101.63
एसइसीएल 197.00 187.38 95.12
एमसीएल 204.00 206.09 101.02
एनइसी 0.20 0.20 100.00

कोल इंडिया 780.20 773.63 99.16

कोयला डिस्पैच में एनसीएल व डब्ल्यूसीएल को छोड़ सभी कोल कंपनियां रही पीछे :

कंपनी लक्ष्य उत्पादन प्रतिशत
बीसीसीएल 41.01 39.19 95.56
इसीएल 50.99 43.48 85.27
सीसीएल 84.06 82.80 98.50
एनसीएल 134.99 137.35 101.74
डब्ल्यूसीएल 67.99 70.20 103.25
एसइसीएल 196.99 180.56 91.65
एमसीएल 203.94 199.11 97.63
एनइसी 0.19 0.16 84.21
कोल इंडिया 780.16 752.85 96.49
(नोट : आंकड़ा मिलियन टन में व वित्त वर्ष 2023-24 का)

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola