बीसीसीएल : रिकॉर्ड 42 मिलियन टन से अधिक कोयला उत्पादन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कंपनी के स्थापना से अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
विज्ञापन
बीसीसीएल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड 42 मिलियन टन से अधिक कोयला उत्पादन किया है. यह कंपनी के स्थापना से अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. कंपनी ने ना सिर्फ चालू वित्तीय वर्ष के 41 मिलियन टन का उत्पादन लक्ष्य प्राप्त किया है, बल्कि उससे कहीं ज्यादा कोयला उत्पादन सुनिश्चित किया है. कंपनी का उत्पादन ग्रोथ 13.62 प्रतिशत व डिस्पैच का ग्रोथ 10.58 प्रतिशत पॉजिटिव है. बीसीसीएल सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में 42.35 मिलियन टन उत्पादन व 40.29 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है. हालांकि उत्पादन व डिस्पैच का सही आंकड़ा सोमवार को जारी होगा.
गत वर्ष 36.17 मिलियन टन हुआ था उत्पादन :
बीसीसीएल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 36.17 मिलियन टन उत्पादन व 35.56 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया था. जबकि चालू वित्त वर्ष में गत वर्ष के मुकाबले करीब 6.18 मिलियन टन अधिक कोयला उत्पादन व 4.73 मिलियन टन अधिक डिस्पैच किया है.बरोरा, बस्ताकोला व लोदना एरिया का सबसे बेहतर प्रदर्शन :
चालू वित्तीय वर्ष में बीसीसीएल के 12 एरिया में बरोरा, बस्ताकोला, लोदना व पीबी एरिया का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है. उक्त चारों एरिया ने अपने वार्षिक लक्ष्य से कहीं ज्यादा कोयला उत्पादन सुनिश्चित किया है. वहीं ब्लॉक-टू, कुसुंडा व सिजुआ एरिया अपने उत्पादन लक्ष्य से करीब 1-2 फीसदी ही पीछे रही है. कंपनी के महत्वपूर्ण एरिया में शामिल कतरास, सीबी, इजे व डब्ल्यूजे एरिया लक्ष्य से करीब 35-40 फीसदी पीछे है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










