Dhanbad News : कोयला भवन के सामने यूनियन नेताओं को प्रदर्शन करने से सीआइएसएफ ने रोका

Updated at : 04 Mar 2025 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : कोयला भवन के सामने यूनियन नेताओं को प्रदर्शन करने से सीआइएसएफ ने रोका

सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ व झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के नेता पहुंचे थे प्रदर्शन करने

विज्ञापन

सीआइएसएफ ने सोमवार को दो श्रमिक संगठनों को बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने से रोक दिया. सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के नेता यहां प्रदर्शन करने पहुंचे थे. सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ ने प्रदर्शन के लिए पंडाल बनाया था. सीआइएसएफ ने बिजली काटकर पंडाल को हटा दिया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हुआ है. धरना-प्रदर्शन में संघ के जोनल अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, उपाध्यक्ष अमरेंद्र चौधरी, उमेश चंद्र मिश्रा, महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद, संगठन मंत्री अच्छवर प्रसाद सहित कई सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल थे. वहीं, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने 14 सूत्री मांगों और श्रम विवाद को लेकर बीसीसीएल मुख्यालय के समक्ष विरोध जताया गया. यूनियन का आरोप है कि प्रबंधन उनके कार्यालय को खाली कराने के लिए दबाव बना रहा है. जब प्रदर्शनकारी अपनी मांगों के समर्थन में प्रतीकात्मक प्रतिमा दहन करने वाले थे, तभी सीआइएसएफ ने हस्तक्षेप कर इसे रोक दिया. यूनियन के रीजनल सचिव महेश कुमार के नेतृत्व में लोग यहां पहुंचे थे. जब यूनियन के लोग पुतला लेकर पहुंचे, तो सीआइएसएफ जवानों ने उनसे जबरन पुतला छीन लिया और कोयला भवन चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola