Dhanbad News : सीएसआइआर की प्रयोगशाला और अनुसंधानों से परिचित हुए छात्र

Updated at : 04 Mar 2025 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : सीएसआइआर की प्रयोगशाला और अनुसंधानों से परिचित हुए छात्र

सीएसआइआर के विज्ञान रथ ने शिक्षण संस्थानों का किया भ्रमण, निदेशक प्रो अरविंद मिश्रा ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

विज्ञापन

सीआइएमएफआर परिसर से सीएसआइआर के विज्ञान रथ को सोमवार को रवाना किया गया. यह रथ रविवार को धनबाद पहुंचा था. विज्ञान रथ धनबाद के कई शिक्षण संस्थानों का भ्रमण करेगा. रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए सीआइएमएफआर के निदेशक प्रो अरविंद मिश्रा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ‘विकसित भारत 2047’ की दृष्टि के अनुरूप विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देना है. विज्ञान रथ ने सबसे पहले एसएसएसएलएनटी महिला कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय-2 और धनबाद पॉलिटेक्निक का दौरा किया. इस दौरान सीएसआइआर, सीआइएमएफआर धनबाद और आइएमएमटी भुवनेश्वर की उपलब्धियों को वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया.

वैज्ञानिकों ने 38 प्रयोगशालाओं को दी जानकारी :

वैज्ञानिकों ने सीएसआइआर की 38 प्रयोगशालाओं और उनके अनुसंधानों के बारे में जानकारी दी. उल्लेखनीय उत्पादों जैसे अमिट स्याही, अमूल पाउडर दूध, को-वैक्सीन आदि की जानकारी दी गयी. मौके पर डॉ रामानुज नारायण, दिलीप कुंभकार, डॉ मनोज कुमार, बिभुदत्त प्रधान, डॉ जेके सिंह और जी सुरेश सहित कई वैज्ञानिक उपस्थित थे. अंत में प्रश्नकाल सत्र हुआ, जिसमें सही उत्तर देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. एसएसएलएनटी महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी ने छात्रों को विज्ञान अनुसंधान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में प्रो विमल मिंज, डॉ सुमिता तिवारी, शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola